रामलाल व रणधीर में शह-मात का खेल जारी

राजेश्वर ठाकुर बिलासपुर विधानसभा हलका नयनादेवी में कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर व भाजप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:36 PM (IST)
रामलाल व रणधीर में शह-मात का खेल जारी
रामलाल व रणधीर में शह-मात का खेल जारी

राजेश्वर ठाकुर, बिलासपुर

विधानसभा हलका नयनादेवी में कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर व भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा के बीच शह मात का खेल लगातार जारी है। विधायक रामलाल ठाकुर ने नयनादेवी नगर परिषद में भाजपा की ही एक पार्षद को कांग्रेस में मिलाकर वहां भाजपा की सत्ता संभालने की संभावनाओं को शून्य कर दिया तो रणधीर शर्मा भी कम नहीं निकले। उन्होंने राम लाल ठाकुर की गृह पंचायत घ्याल में कई दशक बाद पहली बार भाजपा समर्थित प्रधान को जीता दिया।

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में यह सियासी खेल आने वाले दिनों में और गति पकड़ेगा।

नगर परिषद नयनादेवी में कांग्रेस के तीन व भाजपा के चार पार्षद जीतकर आए थे। ऐसे में भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा यह सोच रहे थे कि वह नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षद को सत्ता की चाबी सौंपेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रामलाल ठाकुर ने रणनीति के तहत भाजपा के भीतर ही नेतृतव को लेकर जारी फूट का फायदा उठाते हुए पार्षद मुकेश कुमारी को कांग्रेस में मिला लिया। कांग्रेस में आने के बाद अब कांग्रेस के पास कुल चार पार्षद हो गए हैं। आज शपथ ग्रहण समारोह में चारों पार्षद आए लेकिन भजपा समर्थित नहीं आए। अब 20 जनवरी को दोबारा बैठक होगी। लेकिन कुल मिलाकर कांग्रेस में आने के बाद मुकेश कुमारी के अब अध्यक्ष बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि रणधीर शर्मा ने इस बार रामलाल ठाकुर की गृह पंचायत में कांग्रेस को पटखनी देने की योजना बनाई थी। वहां पर उन्होंने भाजपा में शामिल किए गए शेर सिंह को प्रधान पद पर खड़ा किया जिन्होंने राम लाल ठाकुर की गृह पंचायत में अब तक के इतिहास में पहली बार कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का झंडा गाडा है।

------------------

आज बिलासपुर में नहीं हो पाया समारोह

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला बिलासपुर मुख्यालय पर नगर परिषद के अगले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला आज नहीं हो पाया। कारण यह था कि नगर परिषद में आज कुल अपेक्षित नौ पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। इनमें सिर्फ भाजपा के सात ही पार्षद शामिल हुए। अब यह 20 जनवरी को दोबारा चुनाव तय किया गया है। माना जा रहा है कि कमलेंद्र कश्यप ही अगले नगर परिषद अध्यक्ष होंगे।

chat bot
आपका साथी