गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किए रक्तदानी

संवाद सहयोगी बिलासपुर व्यास पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा पर व्यास नगर समिति के सभागार में अखिल ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:15 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किए रक्तदानी
गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किए रक्तदानी

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : व्यास पूर्णिमा व गुरु पूर्णिमा पर व्यास नगर समिति के सभागार में अखिल हिमालय व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। कोविड-19 के कारण कार्यक्रम साधारण रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान 120 बार रक्तदान करने पर रक्तसेवक विपन चंदेल, 98 बार रक्तदान करने पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रदीप कालिया व 94 बार रक्तदान करने पर कर्ण चंदेल को अखिल हिमालय मानवता सम्मान से सम्मानित किया गया। चीफ पेटर्न विजयराज उपाध्याय, चीफ पेटर्न कमलेंद्र कश्यप, चेयरमैन चमन गुप्ता, डॉयरेक्टर अविनाश कपूर, कोषाध्यक्ष राजकुमार, लीगल एडवाइजर प्रवीन शर्मा, चीफ कंट्रोलर तरुण टाडू ने बताया कि कोरोना संकट के चलते इस वर्ष सूक्ष्म रूप से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बाबा कल्याण दास जी के परम शिष्य संजीव शर्मा थे व विशेष अतिथि दुर्गा मंदिर कमेटी रौड़ा सेक्टर की अध्यक्ष संतोष थी। कार्यक्रम में मुनीश मोंटू, अरयन्तिका शर्मा व अक्षय शर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में व लीला देवी, रमजानी, सुरेखा, फूलां व चंदरकलां को सामाजिक क्षेत्र में अवार्ड ऑफ सोशल सर्विस से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि संजीव शर्मा को आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता ने पहाड़ी टोपी, चीफ आर्गेनाइजर विजयराज उपाध्याय ने शाल व कोषाध्यक्ष राजकुमार ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्ष संतोष जोशी को कृष्णकांत ने पहाड़ी टोपी, तरुण टाडू ने शाल व डॉयरेक्टर अविनाश कपूर ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चंदेल, गोपाल शर्मा, रामपाल, मदन, नीटा, परीक्षित, दीप, संजीव कुमार, कृतज्ञ आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी