वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता को बताई तकनीकी कर्मियों की दिक्कतें

संवाद सहयोगी भराड़ी तकनीकी कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष तिलक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:42 PM (IST)
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता को बताई तकनीकी कर्मियों की दिक्कतें
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता को बताई तकनीकी कर्मियों की दिक्कतें

संवाद सहयोगी, भराड़ी : तकनीकी कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में विद्युत वृत बिलासपुर में नवनियुक्त वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान घुमारवीं मंडल के प्रधान मस्तराम शर्मा, वित्त सचिव बलबीर राणा, बिलासपुर मंडल के प्रधान प्रेम लाल ठाकुर व जिला सचिव श्यामलाल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता से तकनीकी कर्मचारियों के बारे में चर्चा की, जिसमें हेल्पर सब स्टेशन व हेल्पर लाइन की पदोन्नति के बारे में भी चर्चा की गई। मांग की कि इनकी शीघ्र पदोन्नति की जाए व तकनीकी कर्मचारियों को रेनकोट व डागबूट इत्यादि भी उपलब्ध करवाए जाएं।

तकनीकी कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए मैगर चेन पुली व ट्रियाल भी उपलब्ध करवाए जाएं। मंडल घुमारवीं व मंडल बिलासपुर में जो कर्मचारी कंफर्म नहीं हुए हैं उनको कंफर्म करवाया जाए। वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने आश्वासन दिया कि मांगों के बारे में अधीक्षण अभियंता वृत बिलासपुर से चर्चा करने के बाद इनका समाधान कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी