जामली से बनाली मार्ग बदहाली पर बहा रहा आंसू

संवाद सहयोगी, जामली : नयनादेवी के जामली से बनाली, डडोग, सौटी व खुई के लिए निकलने वाले मार्ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Jul 2018 05:04 PM (IST) Updated:Wed, 04 Jul 2018 06:26 PM (IST)
जामली से बनाली मार्ग बदहाली पर बहा रहा आंसू
जामली से बनाली मार्ग बदहाली पर बहा रहा आंसू

संवाद सहयोगी, जामली : नयनादेवी के जामली से बनाली, डडोग, सौटी व खुई के लिए निकलने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। पहली ही बरसात में सड़क के बीच खड़ा पानी लोगों को आने जाने के लिए संकट बनकर उभरा है। इस मार्ग पर पंचायत द्वारा कार्य करवाया गया था। फिर भी सड़क में कीचड़ और जगह-जगह पानी के तालाब बने हुए हैं। इस मार्ग से बहुत से लोगों को आने जाने की सुविधा है लेकिन मार्ग की हालत नहीं सुधरी। जहां पर मकान है, उन लोगों ने भी अपने मकान का पानी सड़क में फेंक दिया है जिसके कारण यहां समस्या रही हैं। पंचायत प्रधान रेखा देवी ने कहा कि इस स्थान पर पानी की निकासी के लिए सीमेंट की नाली बनानी थी लेकिन जिनके मकान साथ में हैं, वे कार्य करने नहीं दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी