वनरक्ष भर्ती के लिए बिलासपुर का हाकी मैदान तैयार

वनरक्षक भर्ती के लिए बिलासपुर के लुहणू मैदान के पास हाकी मैदान में सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैँ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:35 PM (IST)
वनरक्ष भर्ती के लिए बिलासपुर का हाकी मैदान तैयार
वनरक्ष भर्ती के लिए बिलासपुर का हाकी मैदान तैयार

अंकिता शर्मा, बिलासपुर

वनरक्षक भर्ती के लिए बिलासपुर के लुहणू मैदान में सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 सितंबर को पहले दिन 1100 युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे।

जिले के करीब 12,500 युवाओं ने वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। पहले ग्राउंड टेस्ट होगा और उसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने वाले युवाओं को शार्ट लिस्ट किया जाएगा।

वनरक्षक पदों की भर्ती में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी होगी व सीसीटीवी कैमरों की नजर में पूरी प्रक्रिया होगी। भर्ती प्रक्रिया पर किसी तरह के सवाल न उठें, इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे प्रबंध किए हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम ने लुहणू क्रिकेट मैदान के समीप स्थित हाकी मैदान में व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पांच सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। साथ ही ग्राउंड टेस्ट के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।

300 युवा एक साथ लगाएंगे दौड़

वनरक्षक भर्ती के लिए 100 व 800 मीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह अधिकारी व कर्मचारी सुबह सात बजे भर्ती मैदान में पहुंच जाएंगे। युवाओं को भी इसी समय पर यहां पहुंचना होगा। सुबह नौ बजे 300 युवाओं का पहला बैच 100 मीटर दौड़ में भाग लेगा। सवा 10 बजे दूसरा व दिन में साढ़े 11 बजे तीसरा बैच दौड़ लगाएगा। इसके अलावा 800 मीटर दौड़, ऊंची व लंबी कूद भी होगी।

वनरक्षक के 30 पदों के लिए जिले में 12,500 युवाओं ने आवेदन किया है। मंगलवार से भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। लुहणू मैदान के समीप हाकी मैदान को दौड़ के लिए चुना गया है। यहां सभी व्यवस्थाएं कर दी हैं। पारदर्शिता के लिए पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भर्ती के लिए सभी युवा समय पर पहुंचें।

-अवनी भूषण राय, डीएफओ बिलासपुर

chat bot
आपका साथी