ध्रुव, रंगोली व पुष्टि ने नृत्य से पाई प्रशंसा

संवाद सहयोगी बिलासपुर श्री श्री संस्कार केंद्र हिमाचल प्रदेश द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:54 PM (IST)
ध्रुव, रंगोली व पुष्टि ने नृत्य से पाई प्रशंसा
ध्रुव, रंगोली व पुष्टि ने नृत्य से पाई प्रशंसा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : श्री श्री संस्कार केंद्र हिमाचल प्रदेश द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। बिलासपुर में श्री श्री संस्कार केंद्र के तहत संयोजक मीरा भोगल ने इस कार्यक्रम का समन्वयन किया। बच्चों में ध्रुव सोनी, रंगोली व पुष्टि ने नृत्य करके कला दिखाई। आरव गौतम ने योगासन किए। गौरी गौतम ने श्लोक पढ़े। पावनी ठाकुर ने कहानी सुनाई।

प्रदेश भर में चल रहे संस्कार केंद्रों के 40 समन्वयक शिक्षक तथा लगभग 70 बच्चों ने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। बिलासपुर में भी इस तरह के आयोजन किए गए और बच्चों ने योगासन, रंगोली, श्लोक, मंत्र, दोहे, देवी भजन और नृत्य करके प्रशंसा पाई। इसके अलावा बच्चों द्वारा दादी मां के नुस्खे, गुरु की स्टोरी, भाषा संगम भी सुनाया गया।

chat bot
आपका साथी