सहायक मलेरिया अधिकारी के पदों पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षको दें पदोन्नति

बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान मिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 03:58 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:48 PM (IST)
सहायक मलेरिया अधिकारी के पदों  पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षको दें पदोन्नति
सहायक मलेरिया अधिकारी के पदों पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षको दें पदोन्नति

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान मिलाप शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार से लोक निर्माण विश्राम गृह थुरल में मिला। प्रधान शर्मा ने बताया प्रदेश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और स्वास्थ्य शिक्षकों की मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति व अनुबंध पर लगे महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निश्चित यात्रा भत्ता व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को वर्दी भत्ता दिया जाए वर्ष 2017 में नियमित हुई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को वित्तीय विभाग की अधिसूचना 2012 में दर्शाए गए इनीशियल स्टार्ट के अनुसार वेतन दिया जाए। प्रदेश के सभी उपस्वास्थ्य केन्द्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किए जाने, जिन स्वास्थ्य खंडों ,जिला अस्पताल व प्रशिक्षण स्कूल में स्वास्थ्य शिक्षक के पद नही है, वहां पर स्वास्थ्य शिक्षकों के पद सृजित किए जाएं। सरकारी प्रशिक्षण स्कूल में महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता का बैच बिठाए जाने, सभी खंडों में वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षको के पद सृजित किए जाने, लंबे समय से खाली पड़े सहायक मलेरिया अधिकारी के पदों पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षको की पदोन्नति की जाए। रिक्त पड़े लगभग 1700 महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के पद शीघ्र भरे जाएं। खाली चले जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी के पदों पर स्वास्थ्य शिक्षकों की पदोन्नति किए जाए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता व पर्यवेक्षको का निश्चित यात्रा भत्ता पंजाब पैट्रन पर बढ़ाया जाए। महिला व पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का स्वास्थ्य पर्यवेक्षको की पदोन्नति का बैच 50 का भेजने, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के रिक्त पदों पर केवल महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का डिप्लोमा किए महिलाओं की ही भर्ती किया जाए।

उन्होंने कहा कि उपस्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयां समय पर उपलब्ध करवाई जाने, महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को प्रयोगशाला टेस्ट करने का लेबोरेटरी टैक्नीशियन भत्ता दिलाना जाए। खंड व जिला स्तर में कर्मचारियों की बैठक व प्रशिक्षण का समय निश्चित हो तथा , चिकित्सा व यात्रा बिलों का भुगतान वरिष्ठता सूची के आधार किया जाए। उन्होंने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्टाफ नर्स की पदोन्नति के लिए 25 प्रतिशत कोटे के बैच जल्दी भेजने की भी गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव सुरेश चन्देल, वित्त सचिव संजीव कतना उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी