रिहायशी क्षेत्र में गैस गोदाम से खतरा

घुमारवीं शहर में निजी स्कूल कालेज व रिहायशी मकानों के बीच बने गैस के गोदाम से लोग दहशत में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:35 PM (IST)
रिहायशी क्षेत्र में गैस गोदाम से खतरा
रिहायशी क्षेत्र में गैस गोदाम से खतरा

संजीव शामा, घुमारवीं

घुमारवीं शहर में निजी स्कूल, कालेज व रिहायशी मकानों के बीच बनाए गए एलपीजी गोदाम से लोगों को अपने साथ स्कूली विद्यार्थियों की जान का खतरा सताने लगा है। गोदाम के बिल्कुल साथ डीएवी स्कूल तथा दूसरी तरफ वेटरनरी कालेज है। इससे यहां कभी भी हादसा हो सकता है। एक सिलेंडर में आग लगी तो कई लोगों की जान जा सकती है।

इस क्षेत्र में हवा में एलपीजी की गंध होना आम बात है। इस गोदाम में ट्रकों में सिलेंडर की लोडिग व अनलोडिग कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। स्थानीय निवासी पंकज, सत्यम, विकास व अमित ने कहा कि यह गोदाम करीब 25 से 30 साल पहले बना है। आज तक इस गोदाम की मरम्मत नहीं की गई है। इसकी दीवारें भी गिरने के कगार पर हैं। गोदाम के साथ सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है। गोदाम के ठीक ऊपर बिजली की हाई टेंशन तारें गुजर रहीं है जो हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों की मांग है कि इन बिजली की तारों को यहां से शिफ्ट किया जाए। कुछ दिन पहले ही भारी बारिश के कारण गोदाम के नजदीक बिजली का खंभा गिर जाने से तारें टूट गई थीं। तारें साथ लगते पेड़ के बीच अटक गई नहीं तो हादसा हो सकता था। सुरक्षा दीवार लगाने के लिए होगी कार्रवाई

गोदाम को बने 25 वर्ष से अधिक हो गए हैं। गोदाम निर्माण के दौरान यहां कोई मकान नहीं था। धीरे-धीरे लोगों ने गोदाम के चारों तरफ मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया। लोगों और प्रशासन ने भी इस बात को अनदेखा किया है। विभाग गोदाम के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाने के लिए जल्द कार्रवाई करेगा। विभाग बिजली बोर्ड को भी गोदाम के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाने के लिए पत्र लिखेगा ताकि लोग सुरक्षित रहें।

-संजीत धीमान, इंचार्ज, इंडेन गैस एजेंसी घुमारवीं गोदाम शिफ्ट होने तक हटाई जाएं बिजली की तारें

गोदाम का निर्माण एकांत जगह देखकर किया गया था लेकिन बाद में लोगों ने यहां मकान बनाने शुरू कर दिए। गोदाम को इतनी जल्दी यहां से शिफ्ट करना आसान नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना पड़ता है लेकिन हम कोशिश करेंगे। गोदाम के शिफ्ट होने तक बिजली की तारों को हटाकर गोदाम के चारों तरफ सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए।

-रामेश्वर ठाकुर, एरिया मैनेजर, सिविल सप्लाई कारपोरेशन, सोलन

chat bot
आपका साथी