प्रत्येक खंड में कांग्रेस सेवादल का किया जाएगा विस्तार

कांग्रेस सदर सेवादल की बैठक ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:33 PM (IST)
प्रत्येक खंड में कांग्रेस सेवादल 
का किया जाएगा विस्तार
प्रत्येक खंड में कांग्रेस सेवादल का किया जाएगा विस्तार

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : कांग्रेस सदर सेवादल की बैठक ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवादल का सदर चितन व अनुशासन कैंप लगाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा कि सेवादल के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। सदर विधानसभा क्षेत्र में पहले दौर का कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है और दूसरे दौर में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।

जिला कांग्रेस सेवादल के महामंत्री संदीप सांख्यान ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की है। इसको जिलास्तर पर ज्यादा से ज्यादा वैचारिक और व्यवहारिक बनाया जाएगा। सदर ब्लाक सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक खंड में 22 लोगों को जोड़ कर सेवादल का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर सुनील शर्मा राज्य कांग्रेस पंचायती राज संगठन के महामंत्री, दयंदन वर्मा, सदर ब्लॉक महिला सेवादल की अध्यक्षा सीमा शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रियां मीना शर्मा, आशा शर्मा, नीलम चंदेल, सेवादल सदर ब्लाक में महासचिव, गोरखु राम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी