मास्क न पहनने पर 2500 लोगों का चालान, 14.22 लाख रुपये जुर्माना

लोगों की कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों मुस्तैदी से डटे हैं। पुलिस ने मास्क न पहनने पर 2500 लोगों का चालान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:19 PM (IST)
मास्क न पहनने पर 2500 लोगों का चालान, 14.22 लाख रुपये जुर्माना
मास्क न पहनने पर 2500 लोगों का चालान, 14.22 लाख रुपये जुर्माना

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : लोगों की कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अपने जीवन के साथ समाज को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर जिला पुलिस ने उनका चालान किया है। जिला पुलिस ने बीते वर्ष कोरोना काल से लेकर अब तक 2500 लोगों का बिना मास्क पहने घूमने पर चालान किया है। पुलिस के पास 14 लाख 22 हजार रुपये जुर्माने के रूप में जमा हुए हैं।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ा दी है। बिना मास्क घूमने पर एक हजार रुपये का चालान किया जा रहा है। लोग सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करें। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। पुलिस मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल रही है। यदि किसी व्यक्ति के पास जुर्माना देने के लिए राशि न हो या फिर राशि देने में आनाकानी करे तो इस तरह के व्यक्ति का चालान न्यायालय के लिए भेज दिया जाता है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में सभी लोग भूमिका निभाएं। पुलिस लाइन लखनपुर में बनाया आइसोलेशन सेंटर

जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन लखनपुर में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इसमें पांच बिस्तर की सुविधा होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पर आइसोलेशन सेंटर बना दिया गया है। इस कारण पुलिस कर्मियों को अब आइसोलेशन के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकतर कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है लेकिन कई पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो अपने घर नहीं जा सकते हैं। उनके घर पर बुजुर्ग या बच्चे होने के कारण वे अपने घर पर नहीं जा सकते हैैं। इस वजह से पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन लखनपुर में ही आइसोलेशन सेंटर बना दिया गया है। इसका लाभ पुलिस कर्मियों को मिलेगा। अब तक 26 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 22 पुलिस कर्मी, तीन गृहरक्षक और एक कुक पुलिस कर्मी शामिल है। आदेशों की अवहेलना करने पर 152 एफआइआर

बिलासपुर जिला में कोरोना महामारी के दौरान सरकार व प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर अब तक 152 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। चार एफआइआर कोरोना की दूसरी लहर में दर्ज हुई हैं। वहीं, 148 एफआइआर गत वर्ष दर्ज की गई थीं।

chat bot
आपका साथी