बेसहारा पशुओं को नालागढ़ भेजने की योजना ठंडे में

उपमंडल घुमारवीं के तहत बेसहारा पशुओं को नालागढ़ स्थित गो सेंक्चुअरी भेजने की योजना ठंडे बस्ते में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:19 PM (IST)
बेसहारा पशुओं को नालागढ़ भेजने की योजना ठंडे में
बेसहारा पशुओं को नालागढ़ भेजने की योजना ठंडे में

अमित कुमार, दकड़ी चौक

उपमंडल घुमारवीं के तहत बेसहारा पशुओं को नालागढ़ स्थित गो सेंक्चुअरी में भेजने की योजना ठंडे बस्ते में पड़ती नजर आ रही है। उपमंडल से बेसहारा पशुओं को टैग लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। भारी बारिश होने से अब पशुओं को ले जाने से मना कर दिया है। रास्ते में पड़ते नाले में पशुओं से भरी गाड़ी न गुजरना इसका कारण बताया जा रहा है। अब नाले का जलस्तर कम होने पर ही इन्हें ले जाया जा सकेगा।

घुमारवी में बेसहारा पशुओं की समस्या बढ़ गई है। उपमंडल में पशुओं के हमले से अब तक करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो चुके हैं। पशुओं के आतंक के कारण लोग खेतों में कार्य करने से कतरा रहे हैं। एक तरफ लोगों को जान का खतरा रहता है दूसरी तरफ फसल बर्बाद होने का डर रहता है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बेसहारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने मांग की थी। इस पर अधिकारियों ने पशुओं को नालागढ़ भेजने की योजना बनाई थी।

पशु चिकित्सक किशोर लाल शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण बेसहारा पशु नहीं भेजे जा सके हैं। अब तक 70 बेसहारा पशुओं को टैग लगाए जा चुके हैं।

एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पशुपालन विभाग, नगर परिषद व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की गई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि खूंखार पशुओं को गो सेंक्चुअरी नालागढ़ भेजा जाएगा, लेकिन बारिश के कारण यह संभव नहीं हुआ है। अब बरसात के मौसम के बाद ही बेसहारा पशुओं को नालागढ़ भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी