ब्लाक कांग्रेस श्रीनयनादेवी में सदस्यता अभियान शुरू

संवाद सहयोगी स्वारघाट स्वारघाट में रविवार को श्रीनयनादेवी ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:47 PM (IST)
ब्लाक कांग्रेस श्रीनयनादेवी में सदस्यता अभियान शुरू
ब्लाक कांग्रेस श्रीनयनादेवी में सदस्यता अभियान शुरू

संवाद सहयोगी, स्वारघाट : स्वारघाट में रविवार को श्रीनयनादेवी ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में भाग लेने के लिए श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। विधायक रामलाल ठाकुर भी कार्यक्रम में पहुंचे। बैठक शुरू होने से पहले स्वारघाट बस अड्डा से लेकर लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के विश्राम गृह तक पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के भाजपा शासन में बेलगाम बढ़ती हुई महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के उपचुनाव में जनता ने भाजपा के दोगले चेहरे को बेनकाब करके सबक सिखाने का कार्य किया है। इस अवसर पर श्रीनयनादेवी ब्लॉ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा ने विधायक रामलाल ठाकुर का सदस्यता फार्म भरकर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इन्होंने बताया कि विधानसभा क्ष्रेत्र के 97 पोलिग बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर 20 सदस्यों को सदस्यता फार्म भरवा कर जोड़ा जाएगा। रामलाल ठाकुर ने समस्त कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नयनादेवी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पूर्व कांग्रेस सरकार में करवाए गए विकास कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने के कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बलदेव ठाकुर व प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष रीना पुंडीर, नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत बंगा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्षों में रणजीत सिंह ठाकुर व श्याम लाल,जिला कांग्रेस सचिव प्रदीप शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी