वाट्सएप ग्रुप बना युवाओं को भाजपा से जोड़ें : गर्ग

आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेता कोई रिस्क नहीं लेना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:48 PM (IST)
वाट्सएप ग्रुप बना युवाओं को भाजपा से जोड़ें : गर्ग
वाट्सएप ग्रुप बना युवाओं को भाजपा से जोड़ें : गर्ग

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेता कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। भाजपा के मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियां करने की नसीहत दी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिद्र गर्ग ने पंचायत स्तर पर युवाओं को जोड़ने की सलाह दी है। उन्होंने पंचायत स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाने तथा वार्ड व यूथ स्तर पर युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कहा। यह बातें उन्होंने रविवार को घुमारवीं युवा मोर्चा की बैठक भाग लेते हुए कहीं। बैठक की अध्यक्षता सौरभ ठाकुर ने की।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। युवा भारत देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं से 'वन बूथ 20 यूथ' अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा हर बूथ पर 20 युवाओं की टीम बनाकर काम करेगा, जिससे प्रदेश सरकार की चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाई जा सकें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि प्रत्येक वार्ड तथा बूथ को मजबूत करना है। कांग्रेस शासनकाल में जो सड़कें जर्जर हालात में थी, उनकी स्थिति को सुधारा जा चुका है। कई सड़कों को अपग्रेड किया जा चुका है। घुमारवीं के अधिकांश गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को दूर किया है। गर्ग ने युवाओं के साथ टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री पंच देकर शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश ठाकुर, सतीश, सरवण, रजनीश सहित काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

रटैहल में सुनी मोदी के मन की बात

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बैठक से पहले रटैहल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उन्होंने सभी युवाओं तथा अन्य लोगों से अपील की कि 15 अगस्त को सभी लोग राष्ट्रीय गान गाकर वीडियो बनाएं और उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करें।

chat bot
आपका साथी