पूर्व विधायक बताएं अपने कार्यकाल में किस सड़क पर खर्चे एक करोड़

जागरण संवाददाता बिलासपुर भाजपा सदर इकाई ने कांग्रेस सदर क्षेत्र से पूर्व विधायक बंबर ठाकु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:38 PM (IST)
पूर्व विधायक बताएं अपने कार्यकाल में किस सड़क पर खर्चे एक करोड़
पूर्व विधायक बताएं अपने कार्यकाल में किस सड़क पर खर्चे एक करोड़

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भाजपा सदर इकाई ने कांग्रेस सदर क्षेत्र से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल की कोई एक सड़क भी ऐसी बता दें जिस पर उन्होंने एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हों। जबकि वर्तमान में विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्र में तीन सौ करोड़ रुपये की सड़कों के कार्य चल रहे हैं।

जारी बयान में भाजपा बिलासपुर सदर मंडल के अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, जिला के महामंत्री आशीष ढिल्लो, मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, पवन ठाकुर, कुठेड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य बिमला, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल, राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिला की अध्यक्षा भुवनेश्वरी लुम्बा, महिला मोर्चा सदर मंडल की अध्यक्षा सीमा ठाकुर, युवा मोर्चा सदर मंडल के अध्यक्ष विनोद ठाकुर किसान मोर्चा के सचिव अंजुल शर्मा, जिला आईटी के संयोजक प्रीत ठाकुर ने यह बात कही।

उन्होंने पूर्व विधायक को नसीहत दी कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में तो सिर्फ लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करने का काम किया। तब उन्हें पांच वर्ष विकास की याद तक नहीं आई, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो वो फिर से लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़कों के कार्य पूर्ण होने वाले है, जिस सड़क की बात पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने की है, उनके ध्यान में इस बात को पार्टी सदर मंडल लाना चाहती है कि उस सड़क के लिए विधायक सुभाष ठाकुर ने 71 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है और उसका टेंडर लोक निर्माण विभाग बिलासपुर द्वारा कर दिया गया है। जल्द ही इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी