बिलासपुर कांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए मैदान में उतारी 62 सदस्यीय नई कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता बिलासपुर जिला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:05 PM (IST)
बिलासपुर कांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए मैदान में उतारी 62 सदस्यीय नई कार्यकारिणी
बिलासपुर कांग्रेस ने मिशन 2022 के लिए मैदान में उतारी 62 सदस्यीय नई कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : जिला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने शनिवार को अपनी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस बार यह कार्यकारिणी पहले की तुलना में आधे से भी कम लोगों की बनाई गई है। जिलाध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी में 62 सदस्यों को शामिल किया है जबकि इससे पहले कार्यकारिणी में करीब 140 से अधिक सदस्यों को शामिल किया गया था। अध्यक्ष ने दावा किया कि उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी में जिला की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं के बीच संतुलन कायम रखते हुए प्रमुख स्थान दिया है।

शनिवार को बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले की कार्यकारिणी गठित कर दी है। अंजना धीमान ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझे और निभाएं। कांग्रेस पार्टी का एक मात्र उद्देश्य वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना है। कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा सरकार की चार वर्ष की नाकामियों को बूथ स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने भाजपा पर उपचुनाव टालने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ बडे बडे जनमंच कर रही है तो दूसरी तरफ उप चुनावों को टाला जा रहा है। भाजपा ने उपचुनाव हार जाने के डर से उपचुनावों को टाला है।

इस अवसर पर जिला महासचिव अनुराग शर्मा, सचिव मीरा भोगल, मस्त राम वर्मा, बलदेव ठाकुर, शिप्रा गौतम व प्रेस सचिव विशाल चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------------

कार्यकारिणी में ये लोग शामिल

इसमें कुलदीप दयोल, प्रदीप शर्मा, राहुल चाहौन, सुरेश कुमार, निर्मला धीमान, नंद लाल शर्मा, श्याम सिंह परमार, मुनेंद्र सिंह चंदेल, सावित्री गौतम, विनोद चंदेल, त्रिप्ता चंदेल व आइडी धीमान को उपाध्यक्ष, अनुराग शर्मा, सरपाल ठाकुर, प्रवीण शर्मा, देवेश चंदेल, प्रताप कौंडल, विजय ठाकुर, सीताराम शास्त्री, ओमप्रकाश गौतम, अब्दुल रहमान, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, नईम मोहम्मद व अशोक कुमार को महासचिव, विजय वर्धन, मीरा भोगल, नाजर सिंह, शकुंतला देवी, सचिन चंदेल, बलदेव ठाकुर, हेमराज चंदेल, शिप्रा गौतम, बिमला कुमारी, नरेश कुमार, पृथ्वी धीमान, ज्ञान सिंह गंभीर, मस्त राम वर्मा, बबली देवी, ज्योति स्वरूप, सीता राम, पवन चंदेल, अनिल कुमार मोरसिघी, अमीं चंद सोनी, राकेश कालिया, राम शरण ठाकुर को सचिव, रोहित शर्मा कोषाध्यक्ष, विशाल चंदेल प्रेस सचिव, कृष्ण लाल कपूर, सुलक्षणा पठानिया, नरेश सोनी, ममता देवी, सीमा कुमारी,नरोतम धीमान, बक्शी राम चैधरी, राम लाल, रतन ठाकुर, चमन चंदेल, तिलक शर्मा, अमरावती, शक्ति चंद व संदीप कुमार को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी