बिलासपुर कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, अन्य ने दिल्ली जाकर पद छोडऩे की दी चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से कांग्रेस संगठन पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 01:32 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 01:32 PM (IST)
बिलासपुर कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, अन्य ने दिल्ली जाकर पद छोडऩे की दी चेतावनी
बिलासपुर कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, अन्य ने दिल्ली जाकर पद छोडऩे की दी चेतावनी

जेएनएन, बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से कांग्रेस संगठन पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने ऐलान किया अगर वीरभद्र का इसी तरह से कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का सिलसिला चलता रहा तो वे सभी दिल्ली जाकर राहुल गांधी के पास अपने इस्तीफे सौंप देंगे

कश्यप ने कहा वीरभद्र सिंह ने आज तक सत्ता में रहते सिर्फ अपने कुछ नजदीकियों और रिश्तेदारों का ही विकास करवाया। वीरभद्र के खिलाफ इस तरह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कबाडख़ाना कहना एक हद दर्जे की अनुशासनहीनता है। उनके खिलाफ हाईकमान तुरंत कार्रवाई करे।

कमलेंद्र कश्यप के साथ सदर ब्लॉक के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सोनी सहित अन्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ठाकुर सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह सुक्खू ने पहली बार राज्य में पार्टी के सत्ता में रहते हुए पार्टी को बड़े स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया।

कश्यप ने हाईकमान की ओर से बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि वे सभी उनके नेतृत्व में काम करेंगे, जब तक वह चाहेंगे। अगर वह नहीं चाहेंगे तो वे सभी अपने परिवार के काम में समय देंगे।

जिला पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

वीरभद्र सिंह की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में आज यहां जिला कांग्रेस के कई विभागों के अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफे जिला अध्यक्ष को सौंप दिए। इनमें जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद से राकेश सोनी, ओबीसी सेल के अध्यक्ष रणजीत, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश कुमार, मत्स्य सेल के अध्यक्ष दीपक और एक अन्य सेल के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया।

chat bot
आपका साथी