ट्राला की टक्कर से युवक की मौत

गांव पीपली वाला में स्क्रीनिग प्लांट के पास गति से आ रहे ट्राला ने 30 वर्षीय वाजिद को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वाजिद को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:16 PM (IST)
ट्राला की टक्कर से युवक की मौत
ट्राला की टक्कर से युवक की मौत

जासं, यमुनानगर : गांव पीपली वाला में स्क्रीनिग प्लांट के पास गति से आ रहे ट्राला ने 30 वर्षीय वाजिद को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वाजिद को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। गांव सुंदरपुर निवासी शराफत ने बताया कि उसके चाचा का लड़का 30 वर्षीय वाजिद गांव पीपली वाला में कर्म सिंह के पास नौकरी करता था। सप्ताह में एक बार वह गांव में घर पर आता था। 12 नवंबर को उसकी माता जिल्लो की तबीयत खराब थी। जिस पर उसे स्वजनों ने बुलाया था। वह पीपली वाला से आ रहा था। इसी दौरान जब वह पैदल केडीएस स्क्रीनिग प्लांट के पास पहुंचा, तो गति से आ रहे ट्राला ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें लगी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर गंभीर हालत देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ सेक्टर 32 के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जासं, यमुनानगर : सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को चाइल्डलाइन की टीम पीड़ित स्वजनों से मिलने पहुंची। चाइल्डलाइन की निदेशिका डा. अंजू वाजपेई व समन्वयक शैफाली ने बच्ची का हाल चाल जाना। डा. अंजू वाजपेई ने बताया कि दो दिन पहले बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने टाफी का लालच देकर दुष्कर्म किया था। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मौके पर उपस्थित बच्ची के स्वजनों व अन्य को भी जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि बच्चों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।उनके ऊपर स्वजनों की नजर होनी चाहिए। हर किसी को एक दूसरे के बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी अंजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही उनके भरोसे अपने बच्चों को छोड़ कर कही जाना चाहिए। यदि किसी बच्चे के बारे में सूचना मिलती है, तो उसकी सूचना 1098 पर दी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी