यमुनानगर पुलिस ने लोगों को मास्क देकर किया जागरूक

कोरोना से बचाव के लिए एसएचओ दीदार सिंह के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने लोगों को मास्क बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:05 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:05 AM (IST)
यमुनानगर पुलिस ने लोगों को मास्क देकर किया जागरूक
यमुनानगर पुलिस ने लोगों को मास्क देकर किया जागरूक

संवाद सहयोगी, साढौरा: कोरोना से बचाव के लिए एसएचओ दीदार सिंह के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

एसएचओ दीदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सामाजिक संस्थाओं ने लोगों को मास्क दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। बचाव के लिए सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। लोग इस बीमारी से बचने के अलावा प्रशासनिक आदेशों की पूरी तरह से पालना करें। श्री शिव गणपति सेवा मंडल के अध्यक्ष नरेश बक्शी ने बताया कि अभियान को भविष्य में जारी रखा जाएगा। मौके पर नरेश बख्शी, सतपाल शर्मा, सचिन सिगला, शिवम अग्रवाल, संदीप परुथी, सचदेव चुघ, विकास वर्मा व हरपाल सिंह उपस्थित थे।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही प्राथमिकता : गिल

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हरियाणा सिविल सेवा 2019 बैच के जसपाल सिंह गिल ने मंगलवार को बिलासपुर एसडीएम पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे तकनीकी शिक्षा (प्रशासन) के संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

एसडीएम गिल ने कहा कि वह सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सीएम की ओर से की गई घोषणाओं को पूरा कर अधूरे कार्यों में तेजी लाएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों का आह्वान किया कि वह पने विभागों से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का भी आश्वासन दिया।

विद्यार्थियों को दिए स्कूल बैग, वर्दी व जूते

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: समग्र शिक्षा के तहत आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन जो विभिन्न विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। कदम सेंटर के अधीन राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढी मुंडो में दो सेंटरों में वर्दी, जूते व स्कूल बैग दिए। जिला प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर सुमन बहमनी ने वितरित किए। एपीसी जयकुमार गोयल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। बहमनी ने बताया की जिले में 45 सेंटर इन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विद्यालयों में चलाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को यह सामान सरकार की ओर से दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी