महिलाओं का स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी : ललतेश

बकाना गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सर्वोत्तम माता पुरस्कार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर ललतेश कांबोज, एएनएम राजबाला और ग्राम पंचायत सदस्य रेखा ने महिलाओं से उनके स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य व विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 12:44 AM (IST)
महिलाओं का स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी : ललतेश
महिलाओं का स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी : ललतेश

संवाद सहयोगी, रादौर : बकाना गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सर्वोत्तम माता पुरस्कार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर ललतेश कांबोज, एएनएम राजबाला और ग्राम पंचायत सदस्य रेखा ने महिलाओं से उनके स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य व विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। बाद में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जो सीधे उनके खाते में आएगी। सुपरवाइजर ललतेश ने कहा कि महिलाओं को स्वयं अपने व बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। पौष्टिक आहार लें और इन दिनों पानी को उबालकर पिये। पीलिया जैसी बीमारी की संभावना कम हो जाती है। मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर सुमन, जस¨वद्र, सुरेश, कविता, मीना, सरोज व कृष्णा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी