महिला मायके से सोने का हार व मोबाइल लेकर लापता

थाना छप्पर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बहन की शादी अक्टूबर 2021 में की थी। छह नवंबर को बहन मिलने के लिए यहां मायके में आई हुई थी। इसी बीच दो दिन पहले बहन रात को लापता हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 06:03 PM (IST)
महिला मायके से सोने का हार व मोबाइल लेकर लापता
महिला मायके से सोने का हार व मोबाइल लेकर लापता

जासं, यमुनानगर : थाना छप्पर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बहन की शादी अक्टूबर 2021 में की थी। छह नवंबर को बहन मिलने के लिए यहां मायके में आई हुई थी। इसी बीच दो दिन पहले बहन रात को लापता हो गई। इस दौरान वह घर से भी एक सोने का हार व मोबाइल अपने साथ ले गई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली हे। घर में घुसकर दंपती को पीटा

जासं, यमुनानगर : बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव मछरौली निवासी शारदा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव के ही जंगशेर ने उनके घर में घुसकर पति के साथ मारपीट की। वह बीच बचाव में आई, तो आरोपित ने उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित के साथ गली को लेकर विवाद चल रहा है। उधर, चाऊवाला निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि गांव के सतविद्र के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है।इसी रंजिश में आरोपित सतविद्र ने अपने परिवार के नवदीप, जगतार, अवतार, सुखदेव अन्य के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने उसे डंडों से पीटा। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं देवधर निवासी गजे सिंह ने बताया कि गांव के जोगिद्र, नैनपाल, उपेंद्र व टीनू ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया। बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

जासं, यमुनानगर : सीआइए वन की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में कैल निवासी कुशल को पकड़ा। सीआइए वन के इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि रक्षक विहार नाके से होता हुआ एक युवक चोरी की बाइक को देखने के लिए उत्तर प्रदेश जाएगा। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक आता दिखाई दिया। उसे रोककर पूछताछ की, तो आरोपित ने अपना नाम कुशल बताया। वह बाइक के कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिस पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपित से पांच बाइकें बरामद हुई है। उसे कोर्ट में पेश में न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

chat bot
आपका साथी