महिला ने पति व ससुरालियों पर कराया दहेज प्रताड़ना का केस

प्रेम विवाह करने वाली महिला पर अब ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद रखकर पीटा। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। किसी तरह से मायके में पहुंची महिला ने आरोपित पति व ससुरालियों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:35 PM (IST)
महिला ने पति व ससुरालियों पर कराया दहेज प्रताड़ना का केस
महिला ने पति व ससुरालियों पर कराया दहेज प्रताड़ना का केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रेम विवाह करने वाली महिला पर अब ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद रखकर पीटा। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। किसी तरह से मायके में पहुंची महिला ने आरोपित पति व ससुरालियों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 19 वर्षीय महिला की शादी जून माह में विशाल नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला पर उसका पति व अन्य ससुराल वाले मायके से दहेज लेकर आने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित पति उसे दूसरी शादी करने की धमकी देता था। सास, ससुर व ननद उस पर तांत्रिक क्रिया करा रहे थे। एक बार आरोपितों ने उसे छह दिन तक कमरे में बंद करके रखा था। पांच दिसंबर को वह किसी तरह से आरोपितों से छूटकर अपने मायके पहुंची। अब भी आरोपित ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि देवर उस पर गलत नजर रखता था। एक दिन आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस बारे में पति को बताया, तो उसने मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी