महिला ने ससुरालियों पर लगाया पति की मौत का मुआवजा हड़पने का आरोप

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी 25 वर्षीय वीना ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति की मौत के बाद मुआवजा के रूप में मिले आठ लाख रुपये भी ससुराल वालों ने हड़प लिए। अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:11 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:11 AM (IST)
महिला ने ससुरालियों पर लगाया पति की मौत का मुआवजा हड़पने का आरोप
महिला ने ससुरालियों पर लगाया पति की मौत का मुआवजा हड़पने का आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी 25 वर्षीय वीना ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति की मौत के बाद मुआवजा के रूप में मिले आठ लाख रुपये भी ससुराल वालों ने हड़प लिए। अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में वीना ने बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले अनवर के साथ हुआ था। अनवर करनाल में निजी फैक्टरी में कार्य करता था। करीब आठ माह पहले अनवर की फैक्टरी में कार्य करते समय मौत हो गई थी। जिस पर आर्थिक सहायता के रूप में वीना को फैक्टरी की ओर से आठ लाख रुपये दिए गए थे। आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके ससुरालजन फकरदीन, बरखा, तालिब उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। दहेज में मिला सामान भी आरोपितों ने खुर्द बुर्द कर दिया। उसे मिले आठ लाख रुपये भी आरोपितों ने अपने नाम करा लिए। इस बारे में विरोध किया और यह पैसे बच्चों के नाम कराने के बारे में कहा, तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने भी इस बारे में ससुरालियों से बात की, लेकिन वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। जांच अधिकारी एसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी