हिम्मत से रास्ते में आने वाली मुश्किलों को हरा सकते हैं : श्वेता कांबोज

डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास करने वाली स्कूल की भूतपूर्व छात्रा श्वेता कांबोज को सम्मानित किया गया। प्रिसिपल रमन शर्मा ने श्वेता कांबोज को पुष्प भेंट किया। जिसके बाद छात्रों को मिठाई बांटी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:25 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:25 AM (IST)
हिम्मत से रास्ते में आने वाली मुश्किलों को हरा सकते हैं : श्वेता कांबोज
हिम्मत से रास्ते में आने वाली मुश्किलों को हरा सकते हैं : श्वेता कांबोज

संवाद सहयोगी, रादौर:

डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास करने वाली स्कूल की भूतपूर्व छात्रा श्वेता कांबोज को सम्मानित किया गया। प्रिसिपल रमन शर्मा ने श्वेता कांबोज को पुष्प भेंट किया। जिसके बाद छात्रों को मिठाई बांटी गई। श्वेता कांबोज के साथ उनकी माता मुकेश रानी भी मौजूद रही।

रमन शर्मा ने कहा कि श्वेता ने यह परीक्षा पास करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्वेता ने डीएवी स्कूल से पांचवीं से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। ग्रामीण अंचल से निकल कर पहले ही प्रयास में इस तरह की सफलता प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्कूल की शिक्षा प्राप्त करते समय श्वेता ने कभी ट्यूशन नहीं ली। श्वेता कांबोज ने अपने विचार विद्यार्थियों से सांझा करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा छात्रों की नींव को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। अध्यापकों ने भी हमेशा उसका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। जिसके कारण ही वह ऐसी सफलता प्राप्त कर पाई। रास्ते में कई प्रकार की मुश्किलें भी आती हैं, लेकिन वह अपनी हिम्मत से सब मुश्किलों को हरा सकती हैं। मौके पर मीनाक्षी शर्मा, सुशील शर्मा, सुशीला जौली, अंजू बैनीवाल, अमित शास्त्री, वसीमा धीमान मौजूद रहे। जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

भाजपा के मंडल पदाधिकारियों ने मंगलवार को पेपर मिल में पौधा रोपा। मुख्यातिथि नगर निगम मेयर मदन चौहान व मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा रहे। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधे लगाए जा रहे हैं। पार्टी ने पूरे प्रदेश में 71 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पहुजा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, ताकि सभी को आक्सीजन मिल सके। पेड़ों से आक्सीजन के साथ रोजमर्रा की जरूरत के लिए लकड़ी भी मिलती है। पेड़ जन्म से मृत्यु के बाद तक किसी न किसी रूप में मानव के काम आती है। मौके पर पौधारोपण जिला संयोजक अजय जैन, मंडल संयोजक सतीश शर्मा, महामंत्री अमन सग्गड़, सचिव मोहित बंसल, आइटी सहप्रमुख प्रांजुल गुप्ता, सतीश दुबे, नरेंद्र यादव, दीपल सरकार व मंडल मीडिया प्रभारी रजत अरोड़ा थे।

chat bot
आपका साथी