कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, तीन मीटर तक पहुंची दृश्यता

पारा दिनोदिन लुढ़कता जा रहा है। सर्दी का असर जनजीवन पर पड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:26 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:26 AM (IST)
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, तीन मीटर तक पहुंची दृश्यता
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, तीन मीटर तक पहुंची दृश्यता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

पारा दिनोदिन लुढ़कता जा रहा है। सर्दी का असर जनजीवन पर पड़ रहा है, कोहरे के कारण राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। सुबह दस बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में कोहरा ज्यादा सता सकता है।

रादौर क्षेत्र के जंगशेर सिंह, गुलशन कुमार, अभिषेक, जयपाल ने बताया कि वह प्रतिदिन मंडी में सब्जी लेकर जाते हैं। सुबह वह मंडी के लिए निकले तो सड़क पर कोहरे के कारण उन्हें करीब तीन मीटर दूरी तक देखने में भी परेशानी हो रही थी। सामान्य दिनों की अपेक्षा गाड़ी की स्पीड आधे से भी कम रही। इस दौरान गाड़ी हेड लाइट व डिपर जलाकर रखने पड़े। धीरे चलाएं वाहन, रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं

डीसी मुकुल कुमार ने वाहन चालकों का आह्वान किया कि कोहरे को ध्यान में रखते हुए वाहनों को धीरे चलाएं। रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं। टेल लाइट व डिपर जलाकर रखें। सड़क व वाहन दुर्घटना होने की सूचना टोल फ्री नंबर 1073 पर दें। निर्धारित से अधिक गति पर वाहन के पकड़े जाने पर जुर्माना किया जाएगा। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 19, केंद्रीय मोटर यान अधिनियम 1989 की धारा 21 के तहत वाहन चालक का ड्राइविग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जा सकता है। देश में प्रतिवर्ष अनुमानित पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती है, जिनमें से लगभग दो लाख तेज रफ्तार के कारण होती हैं। करीब एक लाख 40 हजार लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी