मौसम ने शाम को ली करवट, चली धूल भरी आंधी

मौसम ने शुक्रवार शाम अचानक करवट ले ली। धूल भरी आंधी चलने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:25 AM (IST)
मौसम ने शाम को ली करवट, चली धूल भरी आंधी
मौसम ने शाम को ली करवट, चली धूल भरी आंधी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

मौसम ने शुक्रवार शाम अचानक करवट ले ली। धूल भरी आंधी चलने लगी। खराब मौसम ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। इस वक्त गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। अनाज मंडियां भी गेहूं से अटी पड़ी हैं। शाम को जैसे ही हवाएं चलीं तो अनाज मंडियों में किसान गेहूं को समेटने में जुट गए। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। साथ ही 20 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। खराब मौसम से किसानों को नुकसान

बूंदाबांदी होने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा। इस साल 91 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई हुई थी। जिसमें से 50 फीसद तक गेहूं कट चुकी है। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है, जबकि उठान इतनी तेजी से नहीं हो रहा। अब अनाज मंडियों की सड़कों पर पांव रखने तक की जगह नहीं है। बरसात से गेहूं की कटाई तो प्रभावित होगी ही साथ में फसल खराब होने से नुकसान भी होगा। मंडियों में सारा गेहूं खुले में ही पड़ा़ है। ऐसे मेंइसलिए मंडियों में भी गेहूं बरसात से भीग जाएगा। तापमान में आएगी कमी :

वहीं बरसात होने से आमजन को राहत मिलेगी। क्योंकि इस वक्त गेहूं की कटाई चल रही है और गेहूं निकालने से निकले भूसे से आसमान में धूल का गुबार छाया हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यनूतम 19 डिग्री तक जा सकता है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अभी मौसम काफी गर्म है।

chat bot
आपका साथी