खट्टे अनुभवों से हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है : विजय

श्रीराम समर्पण निधि कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों की अनुभव बैठक हुई। इस दौरान समर्पण निधि अभियान के तहत मिलने वाले अनुभवों को साझा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:55 AM (IST)
खट्टे अनुभवों से हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है : विजय
खट्टे अनुभवों से हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है : विजय

संवाद सहयोगी, रादौर: श्रीराम समर्पण निधि कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों की अनुभव बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार विशेष रूप से पहुंचे, जबकि अध्यक्षता जिला संघ चालक मान सिंह आर्य ने की। इसमें समर्पण निधि कार्यक्रम में दौरान हुए अनुभव को स्वयंसेवकों ने साझा किया।

प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि पांच वर्षाें से हम एक कलंक को अपने सिर पर रखकर जी रहे थे। कलंक था श्रीराम के देश में ही श्रीराम मंदिर का न होना, लेकिन हमें यह सौभाग्य अब प्राप्त होने जा रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो इस कार्य में हमें अपना योगदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समर्पण निधि कार्य के दौरान रामभक्तों ने सही मायनों में श्रीराम के भाव को जिया है।

श्रीराम जी को पाने के लिए समर्पण निधि कार्य में लगे सेवकों ने वह कार्य भी किया। जिसे वह करने की कभी सोच भी नहीं सकते थे। कुछ ने रेहड़ी भी चलाई तो कुछ ने लोगों के कटाक्ष भी सहन किए। सभी ने श्रीराम की सेना बनकर कार्य किया। इस दौरान हमें कुछ खट्टे तो कुछ मीठे अनुभव प्राप्त हुए, लेकिन खट्टे अनुभवों से हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है। श्रीराम की कृपा हम सभी पर है। जिस पर कृपा हुई वह अभियान में साथ जुड़ गया, लेकिन जिस पर अभी कृपा होनी बाकी है। वह इस अभियान में या तो सहयोग नहीं कर पाया या फिर मार्ग से भटकने के कारण अपने विचारों को इस कार्य से नहीं मिला पाया। अभियान के माध्यम से हम हर वर्ग के लोगों के साथ संपर्क कर पाएं। जिससे हमें समाज की कुरीतियों के बारे में भी जानने का मौका मिला। जिसको अब आसानी से दूर किया जा सकेगा। इस मौके पर जिला प्रचारक प्रदीप कुमार, धनपत सैनी, नवीन सैनी, प्रदीप चौधरी, मंगतराम बठला, अखिल कांजनू, आयुष कांबोज, विरेंद्र सैनी, विनोद कुमार, सुशील बत्तरा, हरपाल बकाना, अशोक बकाना, गगन सैनी, राधेकृष्ण, मोहनलाल इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी