राष्ट्रहित और सुरक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान, चुनें सशक्त सरकार

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के मंधार गांव में दैनिक जागरण की ओर से हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय किसान संघ की सहभागिता से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 08:12 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 08:12 AM (IST)
राष्ट्रहित और सुरक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान, चुनें सशक्त सरकार
राष्ट्रहित और सुरक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान, चुनें सशक्त सरकार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के मंधार गांव में दैनिक जागरण की ओर से हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय किसान संघ की सहभागिता से किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया। शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। खास बात यह भी है कि गांव का हर परिवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ है। आरएसएस के कई बड़े कार्यक्रम गांव में हो चुके हैं। कृष्ण देव का कहना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी का योगदान जरूरी है। 12 मई को इससे बड़ा काम कोई हो ही नहीं सकता। हमें स्वच्छ भारत के लिए मतदान करना है। हमें देश के विकास के लिए मतदान करना है। एसी छवि के लिए मतदान करना है जो देशहित में हो। निजी स्वार्थ मायने न रखे। धर्मवीर कांबोज का कहना है कि देश को सशक्त व सु²ढ़ बनाने के लिए मतदान जरूरी है। शत-शत प्रतिशत मतदान करें। साथ ही बहुमूल्य वोट विकास के नाम पर दिया जाए। सेना के सम्मान के नाम पर दिया जाए। देश की सुरक्षा के नाम पर दिया जाए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें। यह देश हित में है। सेवा राम का कहना है कि अब बदलाव आ रहा है। वोटर जागरूक हो रहा है। वह समय बीत गया जब किसी के बहकावे या लालच में आकर मतदान किया जाता था। अब तो पत्नी भी पति के कहने से मतदान नहीं करती। उस उम्मीदवार को वोट दी जाए तो निजी स्वार्थ उठकर बात करे। यशपाल का कहना है कि देश के लिए सशक्त और ईमानदार नेतृत्व जरूरी है। यह तभी संभव हो सकेगा जब हम मिलकर मतदान करेंगे। अपने मत का प्रयोग लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए करेंगे। हमारा दायित्व बनता है कि खुद भी मतदान करें और दूसरों को भी इस बारे जागरूक करें। मनफूल सिंह का कहना है कि देश की सुरक्षा विकास व भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति जरूर डालें। हमें किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन नहीं बल्कि देश हित की बात करने वाले का समर्थन करना चाहिए। चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से संबध क्यों न रखता हो, राष्ट्रहित पहले है। नरेश कुमार के मुताबिक किसी प्रलोभन में आकर मतदान न करें। मतदान करते समय अपने विवेक का प्रयोग करें। कुछ लोग यह सोच सोचते हैं कि एक वोट से क्या फर्क पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक-एक वोट जरूरी है। भारत की एकता व अखंडता के लिए मतदान जरूर करें। ज्ञान सिंह का कहना है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी अपने मत के अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। सभी आवश्यक काम छोड़कर महिलाएं अपने-अपने बूथ पर वोटिग जरूर करें। यह लोकतंत्र की मजबूती का मामला है। हर व्यक्ति को जागरूकता का परिचय देते हुए मतदान करना चाहिए। प्रेम पाल कहते हैं कि राष्ट्रहित से बढ़कर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। जो व्यक्ति देश की मजबूती की बात करता है, उसी के समर्थन में मतदान करना चाहिए। भय-भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए लोकतंत्र की मजबूती जरूरी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हम सभी मतदान करेंगे। मामचंद नंबरदार का कहना है कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और नैतिक कर्तव्य भी है। इसलिए हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करे। विवेक के आधार मतदान करें। स्वयं भी सूझबूझ का परिचय दें और दूसरों को भी इस बारे जागरूक करें। वोट देना हमारा अधिकार है, इस अवसर को जाने न दें।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास राणा का कहना है कि सशक्त व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मतदान भी शत प्रतिशत किया जाना चाहिए। हर मतदाता को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। यह नैतिक कर्तव्य भी है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री रामबीर सिंह चौहान का कहना है कि हमें जाति-धर्म व प्रलोभन से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। हर मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करे। संघ की ओर से इस दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी