वोट हमारा हथियार, नहीं जाने देंगे बेकार

जनता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूड़िया के प्रांगण में शनिवार को दैनिक जागरण की ओर से हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 09:52 AM (IST)
वोट हमारा हथियार, नहीं जाने देंगे बेकार
वोट हमारा हथियार, नहीं जाने देंगे बेकार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जनता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूड़िया के प्रांगण में शनिवार को दैनिक जागरण की ओर से हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, इसे हम बेकार क्यों जाने दे। लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए शहरवासियों से आह्वान किया। लोगों ने कहा कि पांच साल में हमें ये मौका मिलता है। अपने विवेक के आधार पर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा जनप्रतिनिधि होना चाहिए तो जनता के बीच में कुछ समय व्यतीत करे। कार्यक्रम में शामिल सभी ने सामाजिक सरोकार के लिए दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया। मतदान के लिए करूंगी प्रेरित

हर वयस्क मतदाता को वोट जरूर करना चाहिए। मतदान ज्यादा से ज्यादा करने से जिले का नाम रोशन होता है, इसलिए मतदाताओं को इसे पूरा करना चाहिए। मैं भी लोगों को प्रेरित करूंगी कि मतदान जरूर करना चाहिए। घर बैठकर काम नहीं चलता है।

वंदना, दयालगढ़ सोच-समझकर करें मतदान

मैं मतदान के लिए परिजनों के अलावा अभिभावकों को वोट डालने के लिए जरूर भेजूंगी। मतदान सभी का अधिकार है। यह आमजन की पॉवर है। किसी के कहने से नहीं बल्कि अपनी सोच के आधार पर मत का प्रयोग करना चाहिए।

अन्नु, कश्मीरगढ़ मतदान पर्व में बने सहभागी

मतदान से सभी समस्याओं का समाधान होता है। लोगों को इस पर्व में जरूर सहभागिता निभानी चाहिए। जिले में तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए मतदान में सहभागी बनना चाहिए।

रिपी, अमादलपुर पड़ोसियों को प्रेरित करूंगी

लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। हर वोट जरूरी होता है। मैं परिजनों और पड़ोसियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करूंगी। सभी से वोट डालने की अपील करती हूं।

राजशर्मा, बूड़िया जो आवाज बने, उसे दें वोट

भ्रष्टाचार नासुर की तरह है। इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए हम सभी को ऐसी सरकार को चुनाना होगा जो लोगों की आवाज बने। पांच साल में एक बार सभी वोटरों को अपनी मर्जी की सरकार चुनने का मौका मिला है।

सपना बख्शी, बूड़िया मजबूत सरकार बनाएं

सभी को मतदान करना चाहिए, ताकि मजबूर और बेहतर सरकार बने। हर दल सरकार में आने के बाद जनता को भूल जाता है। अपना विकास शुरू कर देता है। ये प्रथा रोकनी होगी। ऐसा सभी के प्रयास से ही संभव होगा। जब सभी अपने विवेक से मत का प्रयोग करेंगे।

सुनीता, बूड़िया सुविधा शुल्क पर लगे रोक

विभागों से भ्रष्टाचार खत्म करने लिए आमजन को भी नैतिक जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। जब भी कहीं काम फंसता दिखता है तो अपनी ओर से ही सुविधा शुल्क देने की आफर कर देते हैं। ऐसी प्रथा पर रोक लगानी होगी। सिस्टम के अनुसार काम करना होगा।

रोहिनी, बूड़िया अच्छे फैसले लेने वाली हो सरकार

सभी को वोट जरूर डालनी चाहिए। जैसे लोग सरकार चुनेंगे। ऐसे ही सरकार बनेंगी। इसलिए सभी अच्छे लोगों को मिलकर एक मजबूत, साकारत्मक, अच्छे फैसले लेने वाली सरकार चुननी चाहिए।

दीपाली सेठी, बूड़िया नेताओं की रिटायरमेंट निर्धारित हो

जिस तरह से नौकरी में रिटायरमेंट की उम्र तय होती। उसी तरह से नेताओं की रिटायरमेंट की उम्र तय होनी चाहिए, ताकि राजनीति के अखाडे़ में जमे बैठे लोगों की संख्या कम हो और नए लोग ऊर्जा के साथ आकर राजनीति करें।

रानी सेठी, बूड़िया घोषणा पत्र के बारे में पूछें

चुनावी मौसम में सभी दल अपने अपने घोषणा पत्र जारी करते हैं। सरकार बनने के बाद अपने ही घोषणा पत्र को भूल जाते हैं। जब भी नेता जी वोट के लिए लोगों के बीच में आए तो सबसे पहले घोषणा पत्र के बारे में पूछना चाहिए।

प्रियंका, गादीपुर शिक्षित प्रतिनिधि को चुनें

देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। सभी प्रतिनिधि पढ़े लिखे होने चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग नियम बनाए। चुनाव लड़ने के लिए योग्यता तय की जाए। शिक्षित ही देश व जनता की हित में अच्छा काम कर सकता है।

परवेश रानी, प्रिसिपल स्कूल राष्ट्रवाद के मुद्दे पर डालें वोट

जो सरकार देश हित की बात करें। उस सरकार को लोगों को चुनना चाहिए। धर्म, जाति सभी को बड़ा राष्ट्रीय धर्म है। जब भी प्रत्याशी वोट के लिए आए तो राष्ट्रवाद के बारे में जरूर बात करनी चाहिए।

नरेंद्र कौर, किले के पास बूड़िया पेंशन में हो बदलाव

नेताओं को कई कई तरह की पेंशन मिल रही है, जबकि दूसरे लोगों के लिए नियम अलग है। सभी नेताओं को मिलने वाली पेंशन के नियम में बदलाव होना चाहिए। यह भी नियम बने कि किसी भी नेता की पेंशन न मिले।

रजनी, बूड़िया

शहीद का दर्जा दिलाएं

जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। आजादी के बाद भी उनको देश में शहीद का दर्जा नहीं मिला है। ऐसे सरकार चुननी चाहिए जो आजादी की लड़ाई में जान देने वालों को शहीद का दर्जा दिलाएं।

ऊषा, भगवानगढ़ देश विरोधी बयान देने वालों पर हो कार्रवाई

अपने फायदे के लिए कुछ नेता देश विरोध बयान देते हैं। चुनाव आयोग ऐसा नियम बनाए जो भी नेता व व्यक्ति राष्ट्र के विरोध में कुछ भी बोले तो उनको राजनीति से बाहर किया जाए, यदि वह चुनाव के आवेदन करें तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पूजा, अमादलपुर अपने वोट का सही प्रयोग करें

अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने का मौका हमें पांच साल बाद मिलता है। इसके लिए मतदान सबसे बड़ा हथियार हमारे पास है। वोट की ताकत है। वोट का सही प्रयोग हमे अच्छा प्रतिनिधि मिलेगा।

किरण, बूड़िया स्थानीय मुद्दे को दें प्राथमिकता

स्थानीय मुद्दों की कोई बात नहीं करता। बिजली, पानी, स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस तरफ नेताओं को ध्यान देने की जरूरत है। सड़के खत्म हो रहीं हैं। गड्ढों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। ऐसे मुद्दे उठाने का जिम्मा भी जनप्रतिनिधि का है।

रितु, दमोपुरा

chat bot
आपका साथी