वैक्सीन की किल्लत, केवल 45 प्लस को लगेगा टीका

वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। 18 प्लस आयु वालों के लिए आई वैक्सीन है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:15 AM (IST)
वैक्सीन की किल्लत, केवल 45 प्लस को लगेगा टीका
वैक्सीन की किल्लत, केवल 45 प्लस को लगेगा टीका

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। 18 प्लस आयु वालों के लिए आई वैक्सीन का स्टॉक शुक्रवार को खत्म हो गया। केवल एक केंद्र पर ही वैक्सीन की डोज लगी। 45 प्लस वालों के लिए अभी कुछ डोज बची हुई है। इसलिए शनिवार को छह केंद्रों पर ही 45 प्लस वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विजय विवेक ने बताया कि वैक्सीन की कमी बनी हुई है। शनिवार की रात तक वैक्सीन आ सकती है। इसके बाद 18 प्लस के लिए स्लॉट खोल दिया जाएगा।

शुक्रवार को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में बने वैक्सीनेशन केंद्र पर ही 18 प्लस वालों को टीका लगाया गया। यहां पर 350 डोज लगाई गई। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर 45 प्लस वालों को टीका लगा। दोनों आयु वर्ग के लिए अलग-अलग वैक्सीन आ रही है। 18 प्लस के लिए राज्य सरकार व 45 प्लस के केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन भिजवाई जा रही है। अभी राज्य सरकार को कम ही वैक्सीन मिल पा रही है। जिस वजह से यह दिक्कत आ रही है।

शनिवार को यहां पर लगेगी वैक्सीन :

उधम सिंह धर्मशाला रादौर

राजकीय स्कूल डमौली कोट

सिविल अस्पताल यमुनानगर

अर्बन पीएचसी कैंप

अर्बन पीएचसी हमीदा

अर्बन पीएचसी सरोजनी कालोनी

अब तक लग चुकी दो लाख को वैक्सीन :

अब तक जिले में दो लाख चार हजार 341 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इनमें एक लाख 71 हजार 569 को प्रथम और 32 हजार 772 को दूसरी डोज लग चुकी है। शुक्रवार को 3890 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

chat bot
आपका साथी