337 लोगों को किया गया टीकाकरण, परिषद के लोग संभाल रहे थे व्यवस्था

भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार जीवन का सर्वश्रेष्ठ कार्य के रूप में प्राथमिकता देती हैं। उसी श्रंखला में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को परिषद द्वारा पांचवें टीकाकरण का आयोजन गज्जन मल हास्पिटल ट्रस्ट रादौर रोड पर किया गया। इसमें 337 लोगों का टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:31 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:31 AM (IST)
337 लोगों को किया गया टीकाकरण, परिषद के लोग संभाल रहे थे व्यवस्था
337 लोगों को किया गया टीकाकरण, परिषद के लोग संभाल रहे थे व्यवस्था

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार जीवन का सर्वश्रेष्ठ कार्य के रूप में प्राथमिकता देती हैं। उसी श्रंखला में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को परिषद द्वारा पांचवें टीकाकरण का आयोजन गज्जन मल हास्पिटल ट्रस्ट रादौर रोड पर किया गया। इसमें 337 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सुबह 9:30 से दोपहर तीन बजे तक चला। इस कैंप में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को पहली एवं दूसरी डोज दी गई। शिविर में लोगों में टीकाकरण के लिए बहुत उत्साह था। महिला और पुरुषों की लंबी लाइन लगी हुई थी। परिषद के सदस्य व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। कैंप में भारत विकास परिषद यमुनानगर शाखा के संरक्षक डाक्टर हर्षवर्धन शर्मा , जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ,अध्यक्ष कमल मलिक, सचिव अभिषेक मलिक, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पृथ्वी , सुषमा जैन प्रांतीय सयोजिका एवं सत्येंद्र जैन, प्रमोदपुरी, विनोद भाटिया, अमरनाथ गर्ग, सतीश शर्मा व रामधारी ने सहयोग दिया।

परिषद के संरक्षक डाक्टर हर्षवर्धन ने बताया की सरकार के सभी डाक्टर व उनके सहयोगियों ने श्रद्धा से अपना कर्तव्य निभाया। आगे भी इस तरह से शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि जिसने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया। वह जल्द से टीकाकरण करवाए। साथ ही भीड़ में जाने से बचे और शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। संवाद सहयोगी, रादौर: सेवा भारती के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्बा के सफल पैलेस में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जिसमें 18 से अधिक आयु के 398 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव लालछप्पर में 220 व गुंदियाना में 190 लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। सफल पैलेस में लगे प्रदीप कांबोज व धनपत सैनी ने की।

सेवा भारती के अध्यक्ष वेद कांबोज ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का लगाया जाना जरूरी है। यह कोरोना पर अचूक प्रहार है। जिससे हम जल्द से जल्द कोरोना महामारी पर काबू पा सकते है। इसलिए हमें किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ते हुए वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए और अन्य लोगों को भी अधिक

से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मौके पर विरेंद्र सैनी, अनिल सैनी, मा. गुरचरण सिंह, आयुष कांबोज, सुशील बतरा, जगमाल रत्नगढ़, राजेश रत्नगढ़ मौजूद रहे।

लोगों का उमड़ा हुजूम :

सुबह सात बजे से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पैलेस पहुंचने शुरू हो गए थे। करीब नौ बजे वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ अनियंत्रित होनी शुरू हो गई। जिसके लिए पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस व सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने भीड़ को नियंत्रित किया और शिविर का शांतिपूर्ण तरीके से संचालन हो पाया।

chat bot
आपका साथी