संयुक्त किसान मोर्चा ने दुकानदारों से मांगा भारत बंद में सहयोग

संयुक्त किसान मोर्चा में 27 सितंबर को भारत बंद का आहवान किया है। इसको लेकर मोर्चा की ओर से दुकानदारों से संपर्क कर दुकानें बंद रखने की अपील की जा रही है। मोर्चा की ओर से पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। जिसमें दुकानदारों समेत अन्य लोगों से भारत बंद में सहयोग मांगा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:32 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:32 AM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने दुकानदारों से मांगा भारत बंद में सहयोग
संयुक्त किसान मोर्चा ने दुकानदारों से मांगा भारत बंद में सहयोग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : संयुक्त किसान मोर्चा में 27 सितंबर को भारत बंद का आहवान किया है। इसको लेकर मोर्चा की ओर से दुकानदारों से संपर्क कर दुकानें बंद रखने की अपील की जा रही है। मोर्चा की ओर से पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। जिसमें दुकानदारों समेत अन्य लोगों से भारत बंद में सहयोग मांगा जा रहा है। इसके तहत ही शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के संजू गूंदियाना, सुभाष गुर्जर, गुरबीर, कृष्णपाल आदि किसानों के साथ बाजार में घूमे। लोगों को पंपलेट बांटे। जिसमें कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने का आहवान किया जा रहा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गूंदियाना ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसानों के लिए नहीं है। बल्कि हर वर्ग के लिए है। इसलिए सभी एक साथ आए और भारत बंद को सफल बनाए। दूसरी ओर पुलिस जरूरी काम होने पर ही लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील में जुटी रही। जरूरी काम होने पर ही घर से निकले : एसपी किसानों के भारत बंद के आहवान को देखते हुए पुलिस ने भी तैयारियां कर ली है। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि किसान भारत बंद के दौरान अलग-अलग रोड पर जाम लगा सकते हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होगी। ऐसे में लोगों से यही अपील है कि वह जरूरी काम होने पर भी घर से बाहर निकले। यदि बेहद जरूरी काम है, तो उसे कोशिश करें कि एक दिन पहले ही निपटा लें। जिससे बेवजह ट्रैफिक से न जूझना पड़े। हालांकि पुलिस की ओर से ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए नाके लगाकर डायवर्ट किया जाएगा। जहां पर पुलिस भी तैनात रहेगी।

chat bot
आपका साथी