फैक्टरी में घुसा अनियंत्रित ट्रक

फोटो : 47 जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक जेके मैटल इंडस्ट्रीज मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 11:32 PM (IST)
फैक्टरी में घुसा अनियंत्रित ट्रक
फैक्टरी में घुसा अनियंत्रित ट्रक

फोटो : 47

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक जेके मैटल इंडस्ट्रीज में तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। सूचना मिलते ही जगाधरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक ट्रक यमुनानगर की ओर से आ रहा था। हाइवे पर एक सत्संग का बोर्ड लगा था जिसकी वजह से वह फैलावट वाली गन्ने की ट्राली से जा टकराया। असंतुलित हुआ ट्रक फैक्ट्री में घुस गया। इससे किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि फैक्ट्री मालिक लाखों रुपये के नुकसान की बात कह रहा है। ट्रक के कारण उनका एसी क्षति ग्रस्त हो गया। पिल्लर टूट गया। मौके पर मौजूद चौकीदार कुछ समय पहले ही निकला था वरना वह भी हादसे का शिकार हो सकता था। एक बड़ा पेड़ भी इस वजह से गिर गया।

chat bot
आपका साथी