महिला से पर्स छीनने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

महिला से छीनाझपटी के आरोप में सीआइए टू की टीम ने विष्णुनगर निवासी साहिल व आर्य नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों ने पहले एक बाइक चोरी की थी। इस बाइक पर ही वारदात को अंजाम दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 11:20 PM (IST)
महिला से पर्स छीनने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
महिला से पर्स छीनने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

जासं, यमुनानगर : महिला से छीनाझपटी के आरोप में सीआइए टू की टीम ने विष्णुनगर निवासी साहिल व आर्य नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों ने पहले एक बाइक चोरी की थी। इस बाइक पर ही वारदात को अंजाम दिया। इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक वारदात की फिराक में ससोली मोड पर घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश, एएसआइ उमेश, राजकुमार, विपिन की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे साहिल व अमित को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर को सेक्टर 17 की मार्किट से बाइक चोरी की थी। इसी बाइक पर अगले दिन मधु चौक के पास एक्टिवा पर जा रही महिला का पर्स छीना था। पर्स में मोबाइल व नकदी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

अधेड़ ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

जासं, यमुनानगर : सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव जामपुर निवासी 55 वर्षीय जगमाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। सदर यमुनानगर थाना के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक जगमाल बीमारी की वजह से परेशान था। जिस कारण वह तनाव में रहता था। इसी परेशानी में उसने जहरीला पदार्थ निगला है। स्वजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।

युवक ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, छछरौली : बेगमपुर निवासी 25 वर्षीय सुलेमान ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना दिया। गांव के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि पंकज चौधरी ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है। वह स्मैक पीने का आदी था। घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। थाना प्रभारी प्रतापनगर लज्जाराम ने बताया कि बेगमपुर निवासी युवक के फांसी लगाने की उनके पास कोई सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी