दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को घर से निकाला

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरस्वती नगर की शिव कालोनी निवासी कुसुम लता ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी मई 2003 में राजकुमार से हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 07:11 AM (IST)
दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरस्वती नगर की शिव कालोनी निवासी कुसुम लता ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी मई 2003 में राजकुमार से हुई थी। शादी में मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था, परंतु उसका पति इससे खुश नहीं था। वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इस बारे में कई बार दोनों पक्षों के मौजिज लोगों की बात भी हुई, लेकिन राजकुमार हर बार माफी मांग लेता था। कुछ दिन बाद वह फिर से उसे तंग करता व मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट कर पति ने उसे घर से निकाल दिया। उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार पर केस दर्ज कर लिया।

वहीं, जगाधरी के विशाल नगर की कविता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी नवंबर 2009 में पंकज से हुई थी। शादी में मिले सामान से ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पंकज, ससुर शिवकुमार, सास अमरेश, देवर मोनू व ननद सोनिया उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाने लगी। वह उसे मायके से ओर दहेज लाने को कहते थे। परंतु उसके मायके वाले उनकी मांगों को पूरा करने में असमर्थ थे। कुछ दिन पहले मारपीट कर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि वह दोबारा घर पर आई तो उसे जान से मार देंगे। यह बात उसने परिजनों को बताई जिन्होंने थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सरोज ने बताया कि महिला की शिकायत पर उक्त लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी