महिला समेत दो लोगों पर हमला कर किया घायल

कान्हड़ी कलां व शिव कालोनी में हमलावरों ने महिला से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 05:20 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 05:20 AM (IST)
महिला समेत दो लोगों पर हमला कर किया घायल
महिला समेत दो लोगों पर हमला कर किया घायल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कान्हड़ी कलां व शिव कालोनी में हमलावरों ने महिला समेत मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना छप्पर के गांव कान्हड़ी कलां की ममता बेगम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही डिंपल और मोनू के साथ उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि दोनों ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डिपल व मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, शिव कालोनी कैंप निवासी अमित कुमार ने गांधी नगर थाने में दी शिकायत में कहा कि राजीव गार्डन बैंक कालोनी के दीपक से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो बीच बचाव कर मामला शांत हो गया। परंतु आरोपित उससे रंजिश रखने लगा। इसलिए दीपक ने अपने साथ सन्नी, सुखदेव, जोधा, प्रिस, चिकली, अरुण, राहुल, रवि और राजू के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों से उसे छुड़ाया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सोम प्रकाश ने बताया कि उक्त सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी