लॉकडाउन का उल्लंघन करने के अब तक 23 मामले दर्ज

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। साथ ही सड़कों पर बेवजह वाहन लेकर घूमने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। साथ ही सड़कों पर बेवजह वाहन लेकर घूमने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 06:37 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:37 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के अब तक 23 मामले दर्ज
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के अब तक 23 मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जिला पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। साथ ही सड़कों पर बेवजह वाहन लेकर घूमने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

लॉकडाउन की इस अवधि की बात करें, तो अभी तक जिला पुलिस ने 23 मुकदमें दर्ज किए गए हैं, जिसमें 37 आरोपियों की गिरफ्तारी जा चुकी है। ये मुकदमें अवैध शराब बिक्री समेत लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामलों में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1067 चालान किए गए। इनमें से 235 वाहन इंपाउंड किए गए। इन वाहनों से 35 लाख 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई आगे भी चल रही है। हर रोज जिला पुलिस की ओर से ऐसे लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी