नम आखों से दी पूर्व मंत्री डाक्टर कमला वर्मा को श्रद्धांजलि

स्वर्गीय पूर्व मंत्री डाक्टर कमला वर्मा की शोक सभा को प्रेरणा सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:38 AM (IST)
नम आखों से दी पूर्व मंत्री डाक्टर कमला वर्मा को श्रद्धांजलि
नम आखों से दी पूर्व मंत्री डाक्टर कमला वर्मा को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: स्वर्गीय पूर्व मंत्री डाक्टर कमला वर्मा की शोक सभा को प्रेरणा सभा के रूप में सौभाग्य रिजोर्ट यमुनानगर में आयोजित किया गया। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संदेश भेजकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बेहतर काम किया है। इस काम को हमेशा याद किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर , विधायक घनश्याम दास अरोड़ा , जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन लाल चौहान , व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग , समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान सहित अन्य व्यक्तियों ने पूर्व मंत्री डाक्टर कमला वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। हमेशा अभिभावक के तौर पर मार्ग दर्शन किया

केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने प्रेरणा सभा में कहा कि स्वर्गीय कमला वर्मा सामान्य महिला नहीं थी। उन्होंने हमेशा अभिभावक के तौर पर मार्ग दर्शन किया। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। उन्होंने समाज सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया हुआ था। कमला वर्मा भाजपा की प्रदेश की प्रथम महिला अध्यक्ष रहीं। डाक्टर कमला वर्मा स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य लोकल बाडी, चेयरमैन फाइनेंस, फूड एवं सप्लाई विभाग, सोशल वेल्फेयर विभाग, वुमैन बेकवर्ड क्लास विभाग, चाइल्ड डेवलपमेंट विभाग और सामाजिक न्याययिक अधिकारिता मंत्री रही। मंत्री संघ का कार्य करते समय आने वाली बाधाओं व शंकाओं के निवारण किया। विचारों को कार्य रूप देकर ही दे श्रद्धांजलि

शिक्षा मंत्री ने कहा कि डाक्टर कमला वर्मा के विचारों और सोच को कार्य रूप देकर ही ऐसे महान व्यक्तित्व को ही सच्ची श्रद्धांजलि दी। वह 92 वर्ष की आयु होने के बावजूद अंतिम सांस तक समाज सेवा के लिए समर्पित रही। उन्होंने सभी संघ कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि वह आज की प्रेरणा सभा में पूर्व मंत्री वर्मा के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति हितों की बजाय सामाजिक हितों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। डाक्टर कमला वर्मा आपातकाल के दौरान जून 1975 से जनवरी 1977 तक अम्बाला जेल में रही। वर्ष 1977, वर्ष 1987 व वर्ष 1995 में विधान सभा चुनाव में जीत कर वे हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनी। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ थी और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। इन्होंने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक कर्ण देव कांबोज, पूर्व मंत्री कविता जैन, महामंत्री सुरेंद्र बनकट, शशि पाल मेहता, बंतो कटारिया, सीईओ जिला परिषद नवीन आहूजा, एसडीएम सुशील कुमार, कृष्ण सिगला स्वर्गीय कमला वर्मा के सुपुत्र राजन वर्मा व वरूण वर्मा, शिवानी, नेहा वर्मा, हिमांशु, डॉ. हर्ष वर्धन, कपिल मनिष गर्ग, मंडलाध्यक्ष विभोर पाहूजा व अन्य प्रेरणा सभा में शामिल हुए और डाक्टर कमला वर्मा के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी