ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौत

जागरण संवाददाता यमुनानगर शाहबाद रोड पर सरस्वतीनगर मोड़ के पास गति से आ रही ट्रैक्टर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:48 AM (IST)
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौत
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

शाहबाद रोड पर सरस्वतीनगर मोड़ के पास गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी महिला नीचे गिरी और उसे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

गांव कलावड निवासी शेखर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह बाइक पर अपनी चाची 45 वर्षीय उषा रानी को लेकर रादौर जा रहा था। जब वह शाहबाद रोड से सरस्वतीनगर की ओर मोड पर पहुंचे, तो पीछे से सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली ने गति से उनकी बाइक में टक्कर मारी। जिससे पीछे बैठी उषा रानी नीचे जा गिरी और वह भी बाइक सहित सड़क पर दूसरी ओर जा गिरा। इतने में ट्रैक्टर ने उषा रानी को कुचल दिया। राहगीरों की मदद से उषा को अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शेखर की शिकायत पर केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी