फायरिग के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

17 अगस्त को बिलासपुर जगाधरी रोड स्थित सैनी सर्विस स्टेशन के सामने दो गुटों के बीच झड़प व फायरिग के मामले में तीन आरोपितों को सीआइए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक पक्ष के इसोपुर कालोनी निवासी राहुल संदीप व विश्वकर्मा कालोनी निवासी भरत को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:41 PM (IST)
फायरिग के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
फायरिग के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 17 अगस्त को बिलासपुर जगाधरी रोड स्थित सैनी सर्विस स्टेशन के सामने दो गुटों के बीच झड़प व फायरिग के मामले में तीन आरोपितों को सीआइए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक पक्ष के इसोपुर कालोनी निवासी राहुल, संदीप व विश्वकर्मा कालोनी निवासी भरत को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी कई अन्य आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सीआइए वन के जांच अधिकारी एसआइ रोशन लाल ने बताया कि तीनों आरोपितों को रक्षक विहार नाका से पकड़ा गया है।

दरअसल, पीरुवाला निवासी अभिलेख उर्फ गोलू व बिलासपुर निवासी विशाल के बीच विवाद हो गया था। दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश में 17 अगस्त को दोनों गुटों के बीच फिर से झगड़ हो गई थी। जिसमें दोनों ओर से फायरिग हुई थी। हालांकि गोलियां कारों में लगी थी। बाद में इस मामले में एक पक्ष से अभिलेख के पिता दिनेश कुमार की ओर से शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने विशाल, चिटू, साहिल गुर्जर, एके राणा व अन्य पर केस दर्ज किया था। वहीं अभिलेख उर्फ गोलू व उसके साथियों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से मामले की तफ्तीश सीआइए वन की टीम कर रही थी।

chat bot
आपका साथी