दंपती समेत कोरोना के तीन और मरीज मिले

इनमें इलाहाबाद से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में 32 सक्रिय मरीज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:35 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:18 AM (IST)
दंपती समेत कोरोना के तीन और मरीज मिले
दंपती समेत कोरोना के तीन और मरीज मिले

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार की देर रात भी तीन नए केस मिले हैं। इनमें इलाहाबाद से लौटा दंपती कोरोना संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में 32 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 10 बाहर के हैं। दो मरीज करनाल अस्पताल व एक मरीज गुरूग्राम मेदांता अस्पताल में दाखिल है।

विष्णुनगर कालोनी में सात जुलाई को 62 वर्षीय वृद्ध व उनकी 60 वर्षीय पत्नी इलाहाबाद से वापस लौटे। वह पांच माह से इलाहाबाद में थे। यहां आने पर उनके सैंपल कराए गए। अब रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। परिवार में दो बेटे भी हैं। इसके अलावा आजादनगर गली नंबर 13 से 50 वर्षीय स्क्रेप कारोबारी भी संक्रमित मिला है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। उसके संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है।

447 रिपोर्ट का इंतजार

जिले से अब तक 10751 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 10163 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 447 रिपोर्ट अभी पेंडिग हैं। शनिवार को कोविड टेस्टिग टीम ने 120 नए सैंपल भी लिए हैं।

chat bot
आपका साथी