पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

खड्डा कालोनी में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में जानलेवा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:46 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:46 AM (IST)
पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार
पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : खड्डा कालोनी में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रिजवान, आमिर व शहजाद को पकड़ा गया। जबकि इस मामले में कई अन्य आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

खड्डा कालोनी निवासी इकराम दूध की डेयरी का कार्य करता है। इस वजह से उनका पड़ोसी कालोनी का कासिम रंजिश रखता है। 10 अप्रैल को सुबह काफी बरसात हुई थी। जिस वजह से गली में पानी जमा हो गया। पानी निकासी को लेकर कासिम के साथ बहस हो गई थी। उसी दिन शाम को कासिम अपने बेटे अमजद, बाटी, पिल्लु, वसीम, अपने भाई लीला, सालिम, जुर्बे, साहिद और भतीजे सलमान, अकरम, अरशद, बसीर, जाबीर, साबेज, रिजवान, आमिर व शहजाद आए। उनके हाथों में डंडे व लोहे की रॉड थी, आते ही उन्होंने हमला बोल दिया। बीच बचाव में इकराम की मां मुन्नी, भाई हफीजूद्दीन वा इस्तेकार को भी हमलावरों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी