यह लापरवाही खतरनाक है..ऐसे लोग खुद के साथ दूसरों के लिए भी बढ़ा रहे खतरा

कोरोना संक्रमण फैल रहा है। लोग घरों में रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:05 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:05 AM (IST)
यह लापरवाही खतरनाक है..ऐसे लोग खुद के साथ दूसरों के लिए भी बढ़ा रहे खतरा
यह लापरवाही खतरनाक है..ऐसे लोग खुद के साथ दूसरों के लिए भी बढ़ा रहे खतरा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर

कोरोना संक्रमण फैल रहा है। लोग घरों में रहे। इसके लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया, दवाई या करियाना सामान लेने वालों के लिए छूट दी। बार-बार लोगों से अपील की जा रही है कि वह शारीरिक दूरी बनाकर रखे और मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सिविल अस्पताल में लोगों की भीड़ लग रही है। वह अपने और दूसरों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।

सिविल अस्पताल यमुनानगर में फिजिशियन कक्ष के बाहर सबसे अधिक भीड़ लगती है। डाक्टर भी मरीजों को बाहर बैठने की हिदायत देते हैं, लेकिन उन पर कोई असर नहीं होता। अंदर से कर्मचारी सभी की पर्ची लेकर उन्हें नाम से बुलाने के लिए कहता है। इसके बावजूद मरीज आपाधापी मचा रहे हैं। ऐसे में वह संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इनमें से कुछ तो इतने लापरवाह हैं कि वह मास्क भी सही तरीके से नहीं लगाते। एक दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं। इस तरह की लापरवाही उनके लिए खतरा बन सकती है। साथ ही ऐसे मरीज दूसरों को भी चपेट में ले सकते हैं।

लंगर के लिए लग रही लंबी लाइन

गीता भवन मंदिर की ओर से जरूरतमंदों के लिए भंडारा लगाया जाता है। अब कोरोना महामारी में ऐसे लोगों को पैकेट में खाना दिया जा रहा है। रोजाना दोपहर को मंदिर के बाहर लंबी लाइन लग जाती है। लोग इतने लापरवाह हैं कि वह एक दूसरे से सटकर खड़े होते हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से जरूरतमंदों के लिए यह अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद कोरोना बीमारी के प्रति लोग गंभीर नहीं है। यह गलत बात है। हालांकि मंदिर प्रबंधन की ओर से इन लोगों को भोजन देने से पहले हाथों को सैनिटाइज कराया जाता है, लेकिन जिस तरह से यह लंबी लाइन लगती है। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े होते हैं। इस तरह से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को भी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कोट्स :

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया का कहना है कि जागरूकता ही संक्रमण से बचाएगी। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। मास्क अनिवार्य रूप से पहने। लोग बेवजह भीड़ न करें। बार-बार यही अपील लोगों से की जा रही है। सभी नियमों के प्रति जागरूक होंगे, तो संक्रमण को खत्म किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी