सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम का गेट काटा, कैश नहीं ले जा सके

छछरौली थाना क्षेत्र के भीलपुरा गांव में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:12 AM (IST)
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम का गेट काटा, कैश नहीं ले जा सके
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम का गेट काटा, कैश नहीं ले जा सके

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : छछरौली थाना क्षेत्र के भीलपुरा गांव में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे और तिजोरी को भी काटा, लेकिन कैश नहीं ले जा सके। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी व डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मामले का पता रविवार को लगा। जब सुबह ही ग्रामीण बैंक के पीछे खाली प्लाट में गया। वहां पर बैंक की ग्रिल कटी हुई देखी। इसके बाद मैनेजर शशि सरोह पहुंचे।

बैंक मैनेजर शशि सरोह ने बताया कि शनिवार शाम को बैंक बंद कर सभी कर्मी चले गए थे। सुबह उन्हें ग्रामीण से सूचना मिली कि बैंक की दीवार की जाली कटी हुई है। जिस पर तुरंत मौके पर पहुंचे। बैंक के बाथरूम में एग्जास्ट फैन लगा हुआ है। इसके बाहर भी जाली लगाई हुई है। पहले चोरों ने इस जाली को उखाड़ा और फैन को तोड़ दिया। इसके बाद ही आरोपित अंदर घुसे, क्योंकि यह जाली हटने से एक आदमी आसानी से एक बार में अंदर आ सकता है। यहां पर चोरों ने कटर से स्ट्रांग रूम का गेट काटा और अंदर घुसे। अंदर लोहे की तिजोरी पर सीमेंट की परत चढ़ी होती है। जिसमें कैश रखा जाता है। इसको भी कटर से काटा गया। इसमें इतना बड़ा सुराख बना दिया कि आसानी से हाथ अंदर चला जाए। हालांकि कैश सुरक्षित हैं, क्योंकि कैश काफी नीचे होने की वजह से हाथ नहीं पहुंच सका। जिस तरह से बैंक में नुकसान नहीं हुआ है। उससे अंदाजा लग रहा है कि चोर करीब दो से तीन घंटे अंदर रहे होंगे। फिलहाल मामले की छछरौली थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी