फैक्ट्री की छत पर वेल्डिग कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत, ठेकेदार शव घर पर रख हुआ फरार

जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर गांव महमूदपुर स्थित इनफिनिटी प्लाईवुड फैक्ट्री में वेल्डिग करते हुए शिवनगर कालोनी कैंप निवासी 23 वर्षीय गोपाल नीचे गिर गया। नीचे गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में लेकर गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों व पड़ोसियों का आरोप है कि ठेकेदार बिना किसी को बताए गोपाल का शव घर में रख कर फरार हो गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। क्योंकि यह घटना थाना सदर जगाधरी क्षेत्र की है तो आगामी कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:16 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:16 AM (IST)
फैक्ट्री की छत पर वेल्डिग कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत, ठेकेदार शव घर पर रख हुआ फरार
फैक्ट्री की छत पर वेल्डिग कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत, ठेकेदार शव घर पर रख हुआ फरार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर गांव महमूदपुर स्थित इनफिनिटी प्लाईवुड फैक्ट्री में वेल्डिग करते हुए शिवनगर कालोनी कैंप निवासी 23 वर्षीय गोपाल नीचे गिर गया। नीचे गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ठेकेदार उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों व पड़ोसियों का आरोप है कि ठेकेदार बिना किसी को बताए गोपाल का शव घर में रख कर फरार हो गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। क्योंकि यह घटना थाना सदर जगाधरी क्षेत्र की है तो आगामी कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।

पुलिस के अनुसार शिवनगर कालोनी निवासी गोपाल इनफिनिटी प्लाईवुड फैक्ट्री में पप्पू ठेकेदार के पास काम करता था। वह फैक्ट्री में वेल्डिग व लोहे की चादर लगाने का काम करता था। शुक्रवार को वह फैक्ट्री में काम पर गया था। उसे ठेकेदार ने फैक्ट्री की छत पर वेल्डिग करने के लिए चढ़ा रखा था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पड़ोसी वीना पासवान का कहना है कि यह हादसा ठेकेदार व फैक्ट्री संचालक की लापरवाही से हुआ है। क्योंकि उसे न तो सेफ्टी बेल्ट दी गई थी और न ही हेलमेट। बिना सुरक्षा उपकरण दिए उसे फैक्ट्री में इतनी ऊंचाई पर चढ़ा दिया गया। जिससे वह नीचे गिर गया। ठेकेदार ने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया। वह गोपाल का शव लेकर आया और उसके घर में रख कर वहां से चला गया। उस वक्त गोपाल के माता-पिता काम पर गए हुए थे और छोटा भाई स्कूल में था। गोपाल की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। उसके पास एक साल की बच्ची है। पड़ोसियों ने जब हंगामा किया तो गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

थाना सदर जगाधरी एसएचओ सुभाष चंद का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजन जो बयान देंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी