जैन को दी गई भारत के चमकते सितारे की उपाधि

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को सम्मान समारोह प्रधान अजय जैन की अध्यक्षता में हुआ। संचालन महामंत्री पुनीत गोल्डी जैन व मुकेश जैन ने किया। आरके जैन को भारत के चमकते सितारे की उपाधि से सम्मानित किया। अजय ने बताया कि वर्धमान विश्व जैन महासंघ ट्रस्ट उदयपुर ने यह उपाधी दी। ट्रस्ट ने देश व विदेशों से भी जैन प्रतिनिधियों से आवेदन मांगे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:47 AM (IST)
जैन को दी गई भारत के चमकते सितारे की उपाधि
जैन को दी गई भारत के चमकते सितारे की उपाधि

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को सम्मान समारोह प्रधान अजय जैन की अध्यक्षता में हुआ। संचालन महामंत्री पुनीत गोल्डी जैन व मुकेश जैन ने किया। आरके जैन को भारत के चमकते सितारे की उपाधि से सम्मानित किया। अजय ने बताया कि वर्धमान विश्व जैन महासंघ ट्रस्ट उदयपुर ने यह उपाधी दी। ट्रस्ट ने देश व विदेशों से भी जैन प्रतिनिधियों से आवेदन मांगे थे। उसमें आरके जैन का चयन किया गया। इससे संपूर्ण समाज का गर्व से सिर ऊंचा हुआ है। गोल्डी ने बताया कि आरके जैन बैंक की सेवा से निवृत होकर व्यवसायिक जीवन प्रारंभ किया। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से जन जागरण का कार्य किया। मुकेश जैन ने बताया कि समाज सेवा में महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने, महिलाओं व बुजुर्गों को न्याय दिलाने के लिए पैरालीगल वालंटियर के रूप कार्य किया। शहर के मध्य चौक का नाम भगवान महावीर रखवाया। रेलवे स्टेशन से बूड़िया चौंक तक के मुख्य मार्ग का नाम भगवान महावीर रखवाया। जैन जीव दया केंद्र की स्थापना कराई। जिसमें प्रतिमाह लगभग 500 पक्षियों का उपचार किया जाता है। स्वस्थ होने पर उन्हें खुले आसमान में छोड़ दिया जाता है। मौके पर जगाधरी मंदिर प्रधान नरेंद्र जैन, संरक्षक गिरिराज स्वरूप जैन, संरक्षक सुभाष जैन व पूर्व प्रधान आनंद जैन थे। संवाद सहयोगी, साढौरा: एनजीटी के आदेशों के अनुसार गीले व सूखे कचरे को घरों से ही अलग-अलग एकत्रित किया जाना है। इस बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए नपा कर्मियों ने घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने का काम शुरु किया है। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि गीले कचरे में फलों व सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना, अंडे के छिलके या अन्य कोई भी तरल सामान शामिल है। जबकि सूखे कचरे में प्लास्टिक या कांच की बोतलें, लोहा, कपड़ा, कागज या गत्ता शामिल है। उन्होंने आग्रह किया कि गीले कचरे को हरे रंग के डस्टबिन तथा सूखे कचरे को नीले रंग के डस्टबिन में रखें। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहन में यह कचरा अलग-अलग करके रखें। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बारे नागरिकों को जागरुक करने के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर रोहित, सचिन व सफाई सुपरवाइजर विक्रम द्वारा डोर टू डोर जाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी