नहर में डूबे रेलवे अधिकारी के बेटे का नहीं लगा सुराग

बाड़ी माजरा नहर पुल से छलांग लगाने वाले रेलवे वर्कशॉप के एसएसई अनिल के बेटे का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया। दिन भर छानबीन के बाद भी पता नहीं लग सका। मृतक अक्षय के बैग से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। उसमें उसने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 01:22 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:15 AM (IST)
नहर में डूबे रेलवे अधिकारी के बेटे का नहीं लगा सुराग
नहर में डूबे रेलवे अधिकारी के बेटे का नहीं लगा सुराग

जासं, यमुनानगर : बाड़ी माजरा नहर पुल से छलांग लगाने वाले रेलवे वर्कशॉप के एसएसई अनिल के बेटे का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया। दिन भर छानबीन के बाद भी पता नहीं लग सका। अक्षय के बैग से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। उसमें उसने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

बुधवार को करीब पांच बजे अक्षय बाइक पर बाड़ी माजरा पुल पर पहुंचा। यहां उसने बाइक खड़ी की। कुछ देर तक वह बाइक पर बैठा रहा। फिर उसने बैग बाइक पर रखा और पुल से छलांग लगा दी। उसे पुल पर चढ़ते देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए उसकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक वह कूद चुका था। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि गोताखोरों को तलाश में लगाया गया था, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

chat bot
आपका साथी