गांव में नक्शे में घटाया प्लाटों का साइज, तत्कालीन पटवारी पर आरोप

गांव दोहली के लोगों ने सीएम विडो पर शिकायत देकर उनके गांव के नक्शे को ठीक करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जो नया नक्शा बना है उसमें उनके प्लाटों का आकार छोटा कर दिया गया। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। लोगों का आपस में मन मुटाव होने लगा है। उन्होंने इसके लिए गांव के तत्कालीन पटवारी पर कुछ लोगों से मिलीभगत कर प्लाटों का आकार छोटा करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:01 PM (IST)
गांव में नक्शे में घटाया प्लाटों का साइज, तत्कालीन पटवारी पर आरोप
गांव में नक्शे में घटाया प्लाटों का साइज, तत्कालीन पटवारी पर आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांव दोहली के लोगों ने सीएम विडो पर शिकायत देकर उनके गांव के नक्शे को ठीक करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जो नया नक्शा बना है उसमें उनके प्लाटों का आकार छोटा कर दिया गया। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। लोगों का आपस में मन मुटाव होने लगा है। उन्होंने इसके लिए गांव के तत्कालीन पटवारी पर कुछ लोगों से मिलीभगत कर प्लाटों का आकार छोटा करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी लोगों शिकायत अधिकारियों को दी थी परंतु उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गांव दोहली के नाथीराम, राजेश कुमार, विनोद व प्रवीण ने बताया कि उनके गांव का जो नया नक्शा बनाया गया है वह सही नहीं है। नए नक्शे के मुताबिक विनोद, राकेश, राजेश व मुकेश के प्लाटों की चौड़ाई कम कर साथ लगते दूसरे लोगों के प्लाटों में बढ़ा दी। यह नक्शा दो साल पहले बनाया गया था। इसकी शिकायत उन्होंने फरवरी 2021 में सीएम विडो पर की थी लेकिन तहसीलदार ने उन्हें जल्द नक्शा ठीक कराने का विश्वास दिलाकर उनके हस्ताक्षर करवा लिए थे। परंतु कई माह बीतने पर भी उनकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। अगस्त 2021 में उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। अनिल विज ने शिकायत को डीसी के नाम मार्क कर दिया था। डीसी ने इसे एसडीएम रादौर को मार्क कर दिया। परंतु एसडीएम ने भी इस पर कार्रवाई नहीं की। पटवारी वेद प्रकाश के कार्यकाल में यह कार्य हुआ था। वह पदोन्नत होकर अब सरस्वतीनगर के कानूनगो बन गए हैं।

इस बारे में कानूनगो वेद प्रकाश का कहना है कि गांव का नक्शा बिल्कुल ठीक है। जो लोग गलत नक्शा बनाने का आरोप लगा रहे हैं उनके प्लाटों की कई बार निशानदेही हो चुकी है जो हर बार ठीक आई। उनके प्लाट तिरछे हैं जिस कारण देखने में उनका साइज छोटा लगता है।

chat bot
आपका साथी