लॉकडाउन के सातवें दिन भी नहीं सुधरे हालात, सड़कों पर भीड़ जस की तस

लॉकडाउन के सातवें दिन रविवार को भी बाजारों में गत दिनों की गश्त बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:10 PM (IST)
लॉकडाउन के सातवें दिन भी नहीं सुधरे हालात, सड़कों पर भीड़ जस की तस
लॉकडाउन के सातवें दिन भी नहीं सुधरे हालात, सड़कों पर भीड़ जस की तस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लॉकडाउन के सातवें दिन रविवार को भी बाजारों में गत दिनों की तरह ही माहौल रहा। सड़कों पर वाहनों की भीड़ है। कोई किसी को रोकने-टोकने वाला नहीं है। प्रशासन ने दुकानें खुलने का समय दोपहर दो बजे तक कर दिया है। इसलिए पुलिस भी तब तक बेबस नजर आती है। क्योंकि लोग बचने के लिए कोई न का कोई बहाना बनाकर खुद बच निकलते हैं। दोपहर को पुलिस सख्ती करती है तो सड़कों पर भीड़ कुछ कम हो जाती है। जब दोपहर तक लोग एक दूसरे से मिल रहे है तो इससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक कैसे लगेगी। ऐसे में प्रशासन को ओर सख्ती करने की जरूरत है। हालांकि कई जगहों पर पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों को रोकने के लिए बैरिकेडिग जरूर की है लेकिन वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकल जाते हैं।

थाना प्रभारी ने किया बाजार में गश्त

संस, रादौर: लॉकडाउन के नियमों का पालन हो इसके लिए थाना रादौर प्रभारी सुखविद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ बाजार में गश्त की। इस दौरान अनावश्यक तौर पर बाजार में घूम रहे लोगों को सख्त निर्देश दिए और दोबारा नियम तोडऩे पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सुखविद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। लेकिन फिर भी कुछ लोग नियमों की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब पुलिस सख्ती बरतने अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक वह 50 से अधिक लोगों के मास्क न लगाने पर चालान कर चुके हैं। अब दुकानदारों व अनावश्यक तौर पर बाहर घूमने वाले लोगों पर भी सख्ती की जाएंगी। दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह अपनी दुकान पर भीड़ न होने दें और प्रशासन की ओर से तय किए गए समय अनुसार ही दुकान खोले व बंद करें।

chat bot
आपका साथी