सुबह कड़कती धूप दोपहर बाद जमकर बरसे बदरा, कई कालोनियां हुई जलमग्न

कड़कती धूप व उमस से परेशान जिलावासियों को दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी। मंगलवार की सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप खिली थी। उमस भी लोगों को काफी परेशान कर रही थी। दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए थे। फिर गरज के साथ बरसात शुरू हो गई। जिससे पारा घट कर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। करीब एक घंटे शहर में बरसात हुई। जिसके शहर की कई कालोनियों में जलजमाव हो गया। लोगों को काफी दिक्कत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 07:06 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 07:06 AM (IST)
सुबह कड़कती धूप दोपहर बाद जमकर बरसे बदरा, कई कालोनियां हुई जलमग्न
सुबह कड़कती धूप दोपहर बाद जमकर बरसे बदरा, कई कालोनियां हुई जलमग्न

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

कड़कती धूप व उमस से परेशान जिलावासियों को दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी। मंगलवार की सुबह आसमान साफ होने से तेज धूप खिली थी। उमस भी लोगों को काफी परेशान कर रही थी। दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए थे। फिर गरज के साथ बरसात शुरू हो गई। जिससे पारा घट कर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। करीब एक घंटे शहर में बरसात हुई। जिसके शहर की कई कालोनियों में जलजमाव हो गया। लोगों को काफी दिक्कत हुई। कुछ क्षेत्र में तो सड़कों पर बरसाती पानी बह रहा था। बरसात से किसानों ने राहत की सांस ली। जिले में औसतन 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं यमुना नदी में 48 सौ क्यूसेक, जबकि दो दिन पहले 352 क्यूसिक था। पश्चिमी यमुना नहर में 11 हजार क्यूसेक जबकि दो दिन पहले नौ हजार क्यूसेक रहा। यहां पर हुआ जलजमाव :

जगाधरी से यमुनानगर आने वाले नालों के आसपास में खूब जलजमाव हुआ। प्रोफेसर कालोनी, जसवंत कालोनी, लाजपत नगर, आजाद नगर चिट्टा मंदिर रोड, नई मधु कालोनी, वार्ड 20 व 22 में ज्यादा जलजमाव हुआ। लोगों में घरों में भी बरसाती पानी घुस गया।

पुराने नेशनल हाइवे पर जमा हुआ पानी

एक घंटे की बारिश से कालोनियों के साथ मुख्य सड़कों व हाइवे पर भी पानी जमा हो गया। जगाधरी में छोटी लाइन पर मटका चौक के नजदीक जमा पानी में दोपहिया वाहन बंद हो गई। कई वाहन को पैदल खींचना पड़ा। जो पुर्जों में पानी भरने के कारण स्टार्ट नहीं हो पाए। शहर की कई दुकानों में पानी भर गया। पुराने हाइवे पर भी वाहन पानी में से गुजरते दिखाई दिए। माडल टाउन, चिट्टा मंदिर रोड, तिलकनगर, ससौली रोड पर दो फुट तक पानी जमा हो गया। जगाधरी वर्कशाप के ससोली रोड पर जलजमाव होने से कार बंद हो गई। जिससे यातायात काफी प्रभावित हुआ।बाद में स्थानीय लोगों ने धक्का देकर कार को सड़क के बीच से हटाया।

chat bot
आपका साथी