सड़क की चौड़ाई को लेकर निवर्तमान पार्षद संगीता व मार्केट कमेटी चेयरमैन कालड़ा में तकरार, दोनों ने बताया अफवाह

मॉडल टाउन में गली निर्माण को लेकर निर्वतमान पार्षद संगीता ¨सघल व मार्केट कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश कालडा के बीच विवाद हो गया। यह चर्चा दिन भर शहर में चलती रही। यहां तक कि दशहरा ग्राउंड में पुतला दहन के लिए पहुंचे विधायक के सामने भी इस बात की चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 01:29 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 01:29 AM (IST)
सड़क की चौड़ाई को लेकर निवर्तमान पार्षद संगीता व मार्केट कमेटी चेयरमैन कालड़ा में तकरार, दोनों ने बताया अफवाह
सड़क की चौड़ाई को लेकर निवर्तमान पार्षद संगीता व मार्केट कमेटी चेयरमैन कालड़ा में तकरार, दोनों ने बताया अफवाह

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मॉडल टाउन में गली निर्माण को लेकर निर्वतमान पार्षद संगीता ¨सघल व मार्केट कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश कालडा के बीच विवाद हो गया। यह चर्चा दिन भर शहर में चलती रही। यहां तक कि दशहरा ग्राउंड में पुतला दहन के लिए पहुंचे विधायक के सामने भी इस बात की चर्चा हुई। हालांकि जब इस विवाद के बारे में उनसे बात की गई, तो वे नकार गए।

मॉडल टाउन में दशहरा ग्राउंड के पास बने पार्क में तीन सड़कें बनाई जानी है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण होना है। तीनों सड़कों की चौड़ाई बीस-बीस फुट होनी है। पूर्व विधायक मलिक चंद गंभीर के घर की ओर सड़क बन चुकी है। अब फिलहाल चेयरमैन ओमप्रकाश कालडा के घर की और सड़क का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि यहीं पर सड़क को लेकर विवाद हुआ। क्योंकि इस और सड़क 15 फुट की बन रही है। जिस पर निर्वतमान पार्षद संगीता ¨सघल ने आपत्ति जताई। इसको लेकर ही दोनों नेताओं के बीच विवाद हुआ। चर्चा तो यहां तक है कि दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। बाद में मामला विधायक तक पहुंचा। दोनों नेता एक ही पार्टी के होने की वजह से इस मामले को निपटाया गया।

कोट्स :

मेरा चेयरमैन से कोई विवाद नहीं हुआ। मैं तो सड़क चौड़ी करने के लिए अधिकारियों से बात कर रही थी। तीनों सड़कों की चौड़ाई एक समान होनी चाहिए। चेयरमैन हमारे सीनियर हैं। उनसे विवाद का कोई सवाल ही नहीं उठता। जेई विवेक बेनीवाल व अन्य अधिकारियों को सड़क ठीक से बनाने के लिए कहा गया है। ताकि जनता के पैसे का दुरुपयोग न हो।

कोट्स :

संगीता ¨सघल हमारी नेता हैं और मेरी बहन भी है। उनसे विवाद की कोई बात हो ही नहीं सकती। वह जैसे भी करेंगी। वह हमें मंजूर है। हमारे बीच कोई विवाद नहीं हुआ। यह बेबुनियाद बात है।

ओमप्रकाश कालड़ा, चेयरमैन मार्किट कमेटी।

कोट्स :

इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जैसे शहर विजयदशमी से पहले चल रहा था। आगे भी वैसे ही चलेगा।

घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक।

chat bot
आपका साथी